Search

 
 
 

Jharkhand News : NHM के हजारों कर्मियों को मिलेगा EPF का फायदा

Ranchi : झारखंड के 11 हजार से ज्यादा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन यानी NHM कर्मियों के लिए अच्छी खबर है. अब 15 हजार रुपये से ज्यादा मानदेय पाने वाले कर्मियों को भी EPF का लाभ देने की तैयारी हो रही है.
 
स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में NHM की समीक्षा बैठक हुई

Ranchi News : झारखंड के 11 हजार से ज्यादा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन यानी NHM कर्मियों के लिए अच्छी खबर है. अब 15 हजार रुपये से ज्यादा मानदेय पाने वाले कर्मियों को भी EPF का लाभ देने की तैयारी हो रही है.

 

रांची की खबरों के लिए यहां क्लि करें

 

मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में NHM की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में EPF समेत स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई.

 

अधिकारियों ने बताया कि अभी 15 हजार रुपये से कम मानदेय पाने वाले NHM कर्मियों के लिए EPF की व्यवस्था है. इससे ज्यादा मानदेय पाने वाले कर्मचारी इस सुविधा से बाहर हैं. इस पर अपर मुख्य सचिव ने नई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया.

 

इसमें 15 हजार रुपये को आधार मानकर इससे ज्यादा मानदेय वाले कर्मियों को भी EPF में शामिल करने की बात कही गई है. प्रस्ताव लागू होने पर 11 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को इसका फायदा मिल सकता है.

 

बैठक में 2026-27 के लिए झारखंड NHM के 3124.75 करोड़ रुपये के बजट की भी जानकारी दी गई. ममता वाहन के भुगतान की मौजूदा दर में बदलाव के लिए भी प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया गया.

 

इसके अलावा अब प्रखंड स्तर पर तंबाकू नियंत्रण केंद्र शुरू करने की तैयारी है. CHC में आंखों की जांच की सुविधा भी शुरू होगी. यहां जांच के लिए मशीन उपलब्ध कराई जाएगी और जरूरतमंद मरीजों को चश्मा भी दिया जाएगा.

 

कुष्ठ रोगियों के लिए विशेष चप्पल और दिव्यांगता प्रबंधन की सुविधा को सदर अस्पताल और CHC तक पहुंचाने पर भी चर्चा हुई. NHM में कर्मचारियों की नई पद संरचना तैयार करने का भी निर्देश दिया गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही