Search

 
 
 

झारखंड में अगले तीन दिन कहीं धूप तो कहीं बारिश के आसार

Ranchi News : मौसम विभाग ने एक से तीन नवंबर तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश और मेघगर्जन की संभावना जताई है. इस दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी का पूर्वानुमान है.
 
फाइल फोटो

Ranchi News : झारखंड में अगले तीन दिनों के दौरान मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. कहीं धूप निकलेगी तो कहीं बादल छाने और गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं.

 

इसे भी पढ़ें...

 

मौसम विभाग ने एक से तीन नवंबर तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश और मेघगर्जन की संभावना जताई है. इस दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी का पूर्वानुमान है.

 

31 अक्टूबर को रांची में धूप निकलने के साथ मौसम सामान्य है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, एक नवंबर को राज्य के उत्तर-पूर्वी, मध्य और दक्षिणी हिस्सों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है.

 

दो नवंबर को भी कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश के आसार हैं. तीन नवंबर को दक्षिणी और मध्य झारखंड के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है. चार और पांच नवंबर को भी राज्य के दक्षिणी तथा आसपास के मध्यवर्ती हिस्सों में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है.

 

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई स्थानों पर बारिश दर्ज की गई. पलामू के हरिहरगंज में सबसे अधिक 45.1 मिमी बारिश हुई. डालटनगंज में 22.6 मिमी, लातेहार में 19 मिमी, पाकुड़ में 19.2 मिमी और बहरागोड़ा में 18.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई.

 

रांची में 0.2 मिमी बारिश हुई. इस दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस दारीसाई में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस लातेहार में दर्ज किया गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही