Search

 
 
 

झारखंड : 12 फरवरी तक ठंड से राहत के आसार नहीं, कांके में पारा 6.4°C पहुंचा

झारखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है. बीते दो–तीन दिनों से राज्य में ठंड बढ़ गई है.  सुबह और शाम के समय ज्यादा कनकनी महसूस की जा रही है. हालांकि, दिन में हल्की धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिल रही है.
 
  • झारखंड में ठंड का कहर जारी
  • 12 फरवरी तक राहत के आसार नहीं

Ranchi :   झारखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है. बीते दो–तीन दिनों से राज्य में ठंड बढ़ गई है.  सुबह और शाम के समय ज्यादा कनकनी महसूस की जा रही है. हालांकि, दिन में हल्की धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिल रही है.

 

लगातार बदलते मौसम का असर आम जनजीवन पर साफ दिखाई दे रहा है.  मौसम में बार-बार हो रहे बदलाव के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं.  ठंड बढ़ने से बुखार, सर्दी और जुकाम के मामलों में इजाफा हो रहा है.

 

रांची के कांके का न्यूनतम तापमान 6.4°C

बीते 24 घंटे में राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है. राजधानी रांची के कांके में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

 

वहीं गुमला में 7.5, डाल्टनगंज में 8.1, खूंटी में 8.6 डिग्री और बोकारो में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. राज्य के अन्य जिलों में न्यूनतम तापमान 10 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है. 


12 फरवरी तक ठंड जारी रहने की संभावना

मौसम विभाग की मानें तो झारखंडवासियों को 12 फरवरी तक ठंड से राहत नहीं मिलने की संभावना नहीं है. 7 से 12 फरवरी के बीच मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. 

 

इस दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 6 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. कुछ जिलों में तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. जबकि कुछ स्थानों पर यह 10 से 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है. 


हालांकि 12 फरवरी के बाद मौसम में धीरे-धीरे गर्माहट आने की उम्मीद है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 12 से 19 फरवरी के बीच तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी. इसके साथ ही लोगों को ठंड से राहत मिलेगी और दिन के समय गर्मी का एहसास होने लगेगा.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही