Search

 
 
 

झारखंड : भूमि विवाद निपटारे के लिए नई पहल, अब मंत्री खुद सोशल मीडिया पर शिकायत सुन लेंगे संज्ञान

झारखंड सरकार ने भूमि विवादों के समाधान के लिए तकनीक और पारदर्शिता आधारित एक नई पहल की शुरुआत की है. राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दीपक बिरुआ ने लान किया है कि अब वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिये भी भूमि विवाद से जुड़े मामलों को देखेंगे और इस पर संज्ञान लेंगे.
 

Ranchi :  झारखंड सरकार ने भूमि विवादों के समाधान के लिए तकनीक और पारदर्शिता आधारित एक नई पहल की शुरुआत की है. राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दीपक बिरुआ ने लान किया है कि अब वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिये भी भूमि विवाद से जुड़ी शिकायतों को सुनेंगे और इस पर संज्ञान लेंगे. 

 

जल्द जारी किया जायेगा हेल्पलाइन नंबर

मंत्री दीपक बिरुआ ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट के जरिये जानकारी दी कि वे भूमि से संबंधित आवेदन और शिकायतें सोशल मीडिया के जरिए भी स्वीकार करेंगे. उन्होंने कहा है कि जल्द ही एक नंबर साझा किया जाएगा, जिस पर भूमि संबंधी शिकायतें की जा सकती है. 

 

मंत्री ने समाजसेवियों से की सहयोग की अपील

मंत्री ने समाजसेवी बंधुओं से अपील की है कि वे भूमि संबंधी मामलों में एक जिम्मेदार व्यक्ति के रूप में कार्य करें. मामले को उठाने से पहले संबंधित व्यक्ति से मिलकर वार्तालाप कराएं, ताकि मामलों का समाधान हो सके. 

 

हेमंत सोरेन की टीम का भरोसा

मंत्री ने कहा है कि यह हेमंत सोरेन की टीम है और वे भूमि विवाद के मामलों पर संज्ञान लेंगे और समाधान करेंगे. उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने के साथ-साथ मामलों का समाधान करने में भी सहयोग करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही