Search

 
 
 

चक्रवाती तूफान ‘अक्वान’ को लेकर झारखंड अलर्ट, इरफान अंसारी ने अधिकारियों को दिए सतर्क रहने के निर्देश

Ranchi News : मंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता आपदा से पहले ही जरूरी तैयारियां पूरी करना है, ताकि जान-माल के नुकसान को कम किया जा सके. बैठक में संभावित भारी बारिश, किसानों की फसल, आम लोगों की सुरक्षा और आपातकालीन व्यवस्था पर चर्चा हुई.
 
फाइल फोटो
  • 75 फीसदी धान की फसल खेतों में, नुकसान होने पर तत्काल सर्वे और मुआवजे का निर्देश

Ranchi News : बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान 'अक्वान' के संभावित प्रभाव को देखते हुए झारखंड सरकार अलर्ट मोड में आ गई है. आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को विभागीय अधिकारियों के साथ करीब दो घंटे तक उच्चस्तरीय बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने सभी जिलों के उपायुक्तों, सिविल सर्जनों और आपदा प्रबंधन अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया.

 

इसे भी पढ़ें...

 

मंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता आपदा से पहले ही जरूरी तैयारियां पूरी करना है, ताकि जान-माल के नुकसान को कम किया जा सके. बैठक में संभावित भारी बारिश, किसानों की फसल, आम लोगों की सुरक्षा और आपातकालीन व्यवस्था पर चर्चा हुई.

 

मंत्री ने कहा कि राज्य में अब तक करीब 25 फीसदी धान की कटाई हुई है, जबकि 75 फीसदी फसल अभी खेतों में खड़ी है. लगातार बारिश से किसानों को नुकसान हो सकता है. उन्होंने निर्देश दिया कि फसल क्षति की स्थिति में पंचायत और प्रखंड स्तर पर तत्काल सर्वे कराया जाए.

 

कृषि विभाग और जिला प्रशासन संयुक्त रूप से नुकसान का आकलन कर प्रभावित किसानों को सरकारी प्रावधानों के तहत मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू करें.

 

उन्होंने निचले इलाकों में जलभराव, कच्चे मकानों, पेड़ गिरने, बिजली आपूर्ति और ग्रामीण सड़कों को होने वाले संभावित नुकसान से निपटने की तैयारी रखने को कहा. सिविल सर्जनों को अस्पतालों में दवाइयां, चिकित्सक, एंबुलेंस और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध रखने का निर्देश दिया.

 

डॉ. अंसारी ने कहा कि बेहतर तैयारी और समय पर कार्रवाई से आपदा के नुकसान को कम किया जा सकता है. उन्होंने लोगों से मौसम विभाग और जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही