Search

 
 
 

Jharkhand : सहायक कारापाल भर्ती दौड़ के लिए मिले एक माह का अतिरिक्त समय- REFORM MANCH

Ranchi News : मंच ने कहा कि विज्ञापन संख्या 05/2025 एवं 06/2025 के तहत नियमित और बैकलॉग पदों के लिए आयोजित होने वाली भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा 28 अक्टूबर से 13 नवंबर 2026 तक निर्धारित है. परीक्षा शुरू होने में कम समय शेष रहने के कारण अभ्यर्थियों को दौड़ की तैयारी करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.
 
ज्ञापन सौंपा

Ranchi News : JPSC-JSSC REFORM MANCH के छात्र प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड सहायक कारापाल प्रतियोगिता परीक्षा-2025 शारीरिक दक्षता परीक्षा में तिथि आगे बढ़ाने की मांग की है. अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए कम-से-कम एक माह का अतिरिक्त समय देने की मांग करते हुए मुख्य सचिव, कार्मिक सचिव, पुलिस महानिदेशक और IG कारा विभाग के नाम ज्ञापन सौंपा.

 

इसे भी पढ़ें...

 

मंच ने कहा कि विज्ञापन संख्या 05/2025 एवं 06/2025 के तहत नियमित और बैकलॉग पदों के लिए आयोजित होने वाली भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा 28 अक्टूबर से 13 नवंबर 2026 तक निर्धारित है. परीक्षा शुरू होने में कम समय शेष रहने के कारण अभ्यर्थियों को दौड़ की तैयारी करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

 

भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थियों को महज छह मिनट में 1600 मीटर की दौड़ पूरी करनी है. मंच के मुताबिक, निर्धारित समय में दौड़ पूरी करने के लिए नियमित अभ्यास और बेहतर शारीरिक फिटनेस जरूरी है. ऐसे में परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी मिलने और दौड़ की निर्धारित तिथि के बीच कम अंतराल होने से अभ्यर्थियों की चिंता बढ़ गई है.

 

छात्र संगठन का कहना है कि इतनी महत्वपूर्ण शारीरिक परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को पहले से पर्याप्त समय मिलना चाहिए था. कम समय मिलने के कारण हजारों छात्र अपनी तैयारी को लेकर परेशान हैं. वहीं, इसी दौरान अन्य परीक्षाएं निर्धारित होने से भी अभ्यर्थियों पर दबाव बढ़ रहा है.

 

छात्र नेता रविन्द्र पासवान ने कहा कि अभ्यर्थियों को दौड़ की तैयारी के लिए बहुत कम समय मिला है. इससे छात्रों में मानसिक तनाव बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार को अभ्यर्थियों की समस्याओं को समझते हुए दौड़ की तिथि कम-से-कम एक माह आगे बढ़ानी चाहिए, ताकि सभी को तैयारी का उचित अवसर मिल सके.

 

वहीं, पीयूष कुमार सिंह ने कहा कि छह मिनट में 1600 मीटर की दौड़ पूरी करना आसान नहीं है. इसके लिए लगातार अभ्यास और शारीरिक तैयारी की आवश्यकता होती है. उन्होंने सरकार से अभ्यर्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त समय देने और तिथि विस्तार पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की.

 

JPSC-JSSC REFORM MANCH ने राज्य सरकार एवं संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि अभ्यर्थियों की कठिनाइयों पर गंभीरता से विचार करते हुए शारीरिक दक्षता परीक्षा में दौड़ की निर्धारित तिथि कम-से-कम एक माह आगे बढ़ाई जाए.

 

ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में रविन्द्र पासवान, पीयूष कुमार सिंह, अरुण कुमार, राहुल क्रांति, उपेंद्र कुमार, बिपिन कुमार, दीपक कुमार, राहुल कुमार, जयराज कुमार, रूपेश पाल और विभाष कुमार सहित कई छात्र शामिल थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही