Search

Jharkhand : SIR से पहले संगठनों ने की मांग, खतियान-वंशावली को मिले मान्यता

Ranchi : झारखंड में 30 जून से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) शुरू होगा. इसमें पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए यूनाइटेड मिली फोरम, लोकतांत्रिक राष्ट्र निर्माण अभियान, एपीएसआर, भारत जोड़ो अभियान/साझा कदम और झारखंड जनाधिकार महासभा के प्रतिनिधियों ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) के. रवि कुमार से मुलाकात की.
 
  • संगठनों ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार से की मुलाकात

Ranchi : झारखंड में 30 जून से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) शुरू होगा. इसमें पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए यूनाइटेड मिली फोरम, लोकतांत्रिक राष्ट्र निर्माण अभियान, एपीएसआर, भारत जोड़ो अभियान/साझा कदम और झारखंड जनाधिकार महासभा के प्रतिनिधियों ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) के. रवि कुमार से मुलाकात की.

इस दौरान संगठनों ने कहा कि ग्रामीण, आदिवासी, मुस्लिम और महिला मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से कटने का खतरा है, इसलिए खतियान और वंशावली को मान्य दस्तावेज माना जाए. ग्राम सभाओं की संवैधानिक भूमिका सुनिश्चित की जाए. सामाजिक अंकेक्षण (Social Audit) यानी किसी का नाम छूट रहा हैं तो उसकी सूची को ग्राम सभा एवं वार्ड में सार्वजनिक रूप से साझा किया जाए. जून और जुलाई से खेती के सीजन भी शुरू हो जाएगा.

किसी का नाम न छूटे इसके लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR )की समय-सीमा बढ़ाने की मांग की. SIR  में किसी भी नागरिक का नाम न छूटे इसके लिए लोगों को 30 दिनों का नोटिस भी दिया जाए. इस मौके पर एपीसीआर झारखंड से मोहम्मद जियाउलह,  भारत जोड़ो अभियान से प्रवीर पीटर, झारखंड जनाधिकार महासभा से एलिना होरो, प्रियशिला, रिया तुलिका पिंगुआ एवं टॉम कावला मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही