Search

 
 
 

बिजली अलर्ट : रांची के इन इलाकों में 20 जून को 2 घंटे रहेगा पावरकट

राजधानी रांची में 20 जून यानि शनिवार को ओल्ड टाटीसिलवे फीडर, गोंदलीपोखर फीडर, प्लांडू फीडर, कोचाटोली फीडर, विकास फीडर, कुचू फीडर, चाईबगान फीडर और रामपुर (सिल्ली) फीडर में मेंटेनेंस कार्य कराया जाएगा.
 

Ranchi: राजधानी रांची में 20 जून यानि शनिवार को ओल्ड टाटीसिलवे फीडर, गोंदलीपोखर फीडर, प्लांडू फीडर, कोचाटोली फीडर, विकास फीडर, कुचू फीडर, चाईबगान फीडर और रामपुर (सिल्ली) फीडर में मेंटेनेंस कार्य कराया जाएगा. जिसके चलते कई इलाकों में सुबह 10 बजे से दोपहर के 12 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी. प्रभावित क्षेत्र के निवासी समय पर जरूरी कार्य निपटा लें. मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद पुन: निर्बाध बिजली आपूर्ति कर दी जाएगी.


इस दौरान  आदर्श नगर, सूर्यनगर, परटोल, लालगंज, महुवाटोली, खटंगा, अनगड़ा, गेतलसूद, महेशपुर, बानादाग, सियालदाग, बेदवारी, सिमलिया, सिरका, उषा मार्टिन यूनिवर्सिटी, प्लांडू, सरवल, जामचुवान, राजाउलातु, रामपुर, गडके, कोचाटोली, करमटोली, तुम्बागुट्टू, पतराटोली, विकास नगर, जे.यू.टी., सहकारी भवन, सिंहपुर, कुटरू, रामपुर, हलमाद, बिरसा चौक, नया टोली, रूदीया, कामता, हेंदेबिली, गूंजा, सागा टोली, पिपरा, लुपूगा, पत्राकोचा एवं इसके आसपास का क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी.


साथ ही हिन्दपीढ़ी क्षेत्र में दिन के 11बजे से दोपहर के 2:30 बजे तक एलटी लाइन से संबंधित कार्य किया जाएगा. जिसके चलते ग्वालाटोली, कुर्बान चौक,  बड़ी मस्जिद,  LF  रोड,  GT रोड,  गुरुनानक स्कूल,  नाला रोड, लोअर PP कॉम्पाउंड सहित आसपास के मोहल्लों में पावरकट रहेगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही