Search

 
 
 

Jharkhand : JPSC पीटी रिजल्ट का रास्ता साफ, हाईकोर्ट की रोक हटी

Ranchi : संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता का प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) का रिजल्ट जारी करने का रास्ता साफ हो गया है. झारखंड हाईकोर्ट में प्रार्थी किशोर कुमार मंडल व अन्य की ओर से जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा-2025 (विज्ञापन संख्या 01/2026) में उम्र सीमा में छूट देने की मांग को लेकर दायर याचिका की सुनवाई की.
 
  • जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा में उम्र सीमा में छूट मांग वाली याचिका निष्पादित
  • जेपीएससी ने 103 पदों पर नियुक्ति के लिए सिविल सेवा परीक्षा का विज्ञापन जारी किया था
  • न्यूनतम व अधिकतम उम्र सीमा निर्धारित करने का अधिकार सरकार को है

Ranchi : संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता का प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) का रिजल्ट जारी करने का रास्ता साफ हो गया है. झारखंड हाईकोर्ट में प्रार्थी किशोर कुमार मंडल व अन्य की ओर से जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा-2025 (विज्ञापन संख्या 01/2026) में उम्र सीमा में छूट देने की मांग को लेकर दायर याचिका की सुनवाई की.

 

हाइकोर्ट के जस्टिस दीपक रोशन की अदालत की कोर्ट ने इस याचिका को यह कहते निष्पादित कर दिया कि सरकार अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में 4 साल की छूट दे चुकी है. प्रतियोगिता परीक्षा में न्यूनतम और अधिकतम उम्र सीमा निर्धारित करने का अधिकार सरकार को है. कोर्ट ने कहा कि सरकार ने उम्र सीमा के कट ऑफ को संशोधित एक अगस्त 2022 कर दिया है. इसलिए अब अदालत का हस्तक्षेप उचित नहीं है.

 

जेपीएससी की ओर से अधिवक्ता संजय पिपरावाल ने पक्ष रखा. उनकी ओर से परीक्षाफल प्रकाशन पर से रोक हटाने का आग्रह किया गया. यह भी कहा गया कि अंतरिम आदेश के आलोक में प्रार्थियों को भी परीक्षा में शामिल कराया गया था. सिविल सेवा प्रतियोगिता की पीटी परीक्षा ली जा चुकी है. परीक्षाफल भी लगभग तैयार है. कोर्ट के अंतरिम आदेश के कारण उसे प्रकाशित नहीं किया गया है. सरकार द्वारा निर्धारित उम्र सीमा की संशोधित कट ऑफ डेट में आनेवाले अभ्यर्थियों को भी शामिल किया जायेगा.

 

यहां बता दें कि कोर्ट ने 12 फरवरी 2026 को अंतरिम आदेश देते हुए जेपीएससी को निर्देश दिया था कि वह प्रार्थियों का ऑफलाइन आवेदन स्वीकार करे, लेकिन परीक्षाफल बिना कोर्ट की अनुमति के प्रकाशित नहीं किया जायेगा. कोर्ट के आदेश के आलोक में जेपीएससी ने प्रार्थियों का ऑफलाइन आवेदन स्वीकार किया था. जेपीएससी ने 103 पदों पर नियुक्ति के लिए सिविल सेवा विज्ञापन संख्या 01/2026 जारी किया था.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही