New Delhi : 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (IITF)-2026 में झारखंड पवेलियन पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. फोकस स्टेट के रूप में शामिल झारखंड की पारंपरिक माटी कला और टेराकोटा शिल्प को खूब सराहना मिल रही है.
इसे भी पढ़ें...
पवेलियन में कारीगर लाइव डेमो के जरिए मिट्टी से ट्रे, सुराही, कप, गिलास, थाली और केतली जैसे उपयोगी उत्पाद तैयार कर रहे हैं. पर्यटक न केवल इन उत्पादों को बनते देख रहे हैं, बल्कि खुद भी मिट्टी से सामान बनाने का अनुभव ले रहे हैं. तैयार उत्पादों की सीधे कारीगरों से खरीदारी की सुविधा भी उपलब्ध है.
झारखंड सरकार पारंपरिक कला और शिल्प को संरक्षित करने के साथ स्थानीय कारीगरों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास कर रही है. माटी कला बोर्ड की परिकल्पना के तहत कुम्हारों और माटी शिल्पकारों को पहचान, कौशल विकास, आधुनिक डिजाइन और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

