Search

 
 
 

Jharkhand Police: 20 आयुधिक अवर निरीक्षकों का प्रमोशन

झारखंड पुलिस मुख्यालय ने आयुधिक संवर्ग में प्रोन्नति का आदेश जारी कर दिया है. जारी आदेश के अनुसार, आयुधिक संवर्ग के आयुधिक अवर निरीक्षक (आयुधिक जमादार) को आयुधिक निरीक्षक (आयुधिक सूबेदार) के पद पर प्रोन्नति दी गई है. यह फैसला महानिदेशक चयन पर्षद की बैठक में लिया गया है.
 

Ranchi : झारखंड पुलिस मुख्यालय ने आयुधिक संवर्ग में प्रोन्नति का आदेश जारी कर दिया है. जारी आदेश के अनुसार, आयुधिक संवर्ग के आयुधिक अवर निरीक्षक (आयुधिक जमादार) को आयुधिक निरीक्षक (आयुधिक सूबेदार) के पद पर प्रोन्नति दी गई है. यह फैसला महानिदेशक चयन पर्षद की बैठक में लिया गया है. 

 

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि चयन पर्षद की बैठक का वृत्त झारखंड पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया है. वहीं चयनित अधिकारियों को अलग से प्रोन्नति आदेश जारी किया जाएगा.

 

बैठक की अध्यक्षता डीजीपी तदाशा मिश्रा ने की. इस दौरान पुलिस स्पेशल ब्रांच के आईजी प्रभात कुमार, आईजी विक्रांत मिंज, आईजी पंकज कंबोज समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

 

जानकारी के अनुसार, कुल 17 रिक्त पदों के विरुद्ध रोस्टर क्लीयरेंस की कार्रवाई की गई थी. इसके बाद 20 आयुधिक अवर निरीक्षकों के नामों पर विचार किया गया, जिनमें से योग्य पाए गए अधिकारियों को प्रोन्नति के लिए चयनित किया गया.

 

प्रोन्नति के लिए चयनित प्रमुख अधिकारियों में इरमा मिंज, सुनील कुमार सिंह, भरत चंद्र पासवान, विश्वनाथ बिरकी, बैजू उरांव, रमेश मांझी, सरफराज खां, रविन्द्र कुमार, साहू प्रसाद, मनोज शरण, रामनयन यादव, लेलेश्वर धान, राजेन्द्र उरांव, संजय कुमार, शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय और मो. अशरफ खां समेत अन्य शामिल हैं. 


वहीं, इरमा मिंज और लेलेश्वर धान का मामला अयोग्य रखा गया है. इरमा मिंज के खिलाफ विभागीय कार्यवाही लंबित रहने और लेलेश्वर धान के विरुद्ध निर्धारित अवधि तक सेवा संतुष्टि और परीक्षा संबंधी शर्त पूरी नहीं होने का उल्लेख किया गया है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही