Search

 
 
 

Palamu Police :  बड़े पैमाने पर थाना प्रभारियों का तबादला, लालजी बने चैनपुर थाना के प्रभारी

पलामू पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है. कपिल चौधरी ने जिले के कई थाना प्रभारियों का तबादला करते हुए नई पदस्थापन सूची जारी की है. प्रशासनिक दृष्टिकोण से किए गए इस बदलाव को कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है.
 

Palamu : पलामू पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है. एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर 10 थाना प्रभारियों का तबादला किया गया है. इसके साथ ही तीन महिला थानों में भी नई प्रभारी की तैनाती की गई है. 

 

जारी सूची के अनुसार, छत्तरपुर थाना की जिम्मेदारी सौरव चौबे को सौंपी गई है. जबकि चैनपुर थाना में लालजी को पदस्थापित किया गया है. पाटन थाना में अनिल विद्यार्थी, पांकी में दीपक सिंह और पिपरा थाना में प्रदीप शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है.

 

वहीं नौडीहा बाजार थाना में नीरज कुमार, सदर थाना में अफजल अंसारी, देवरी थाना में राजू गुप्ता और हैदरनगर थाना में तंजीलुल मनान को पदस्थापित किया गया है. सतबरवा थाना का प्रभार प्रदीप कुमार को सौंपा गया है.

 

महिला थाना प्रभारियों में भी फेरबदल किया गया है. रुपा बाखला को छत्तरपुर महिला थाना, पार्वती कुमारी को टाउन महिला थाना और मुन्नी कुमारी को हुसैनाबाद महिला थाना की जिम्मेदारी दी गई है. कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की दिशा में इसे अहम माना जा रहा है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही