Search

झारखंड पुलिस और CRPF की कार्रवाई : राज्य में अब सिर्फ 49 इनामी नक्सली बचे

Ranchi :  झारखंड में पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को नक्सलवाद के खिलाफ लगातार बड़ी सफलता मिल रही है. राज्य में इनामी नक्सलियों की संख्या 58 से घटकर अब सिर्फ 49 रह गई है.

 

उल्लेखनीय है कि 1 जनवरी से 15 सितंबर 2025 तक लातेहार, चाईबासा, बोकारो, हजारीबाग, पलामू और गुमला जिले में मुठभेड़ हुई, जिसमें सुरक्षाबलों ने 28 नक्सलियों को मार गिराय. 28 में 11 इनामी नक्सली भी शामिल हैं, जिन पर कुल 3.15 करोड़ का इनाम घोषित था.

 

मारे गए नक्सलियों में दो सेंट्रल कमेटी मेंबर प्रयाग मांझी और सहदेव सोरेन भी शामिल हैं. केंद्र सरकार के मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद को खत्म करने के लक्ष्य की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है.

 

इनामी नक्सलियों की नई सूची : 

 1 करोड़ के तीन इनामी नक्सली : 

- मिसिर बेसरा

- असीम मंडल

- अनल दा

 

25 लाख के चार इनामी नक्सली : 

- अनुज उर्फ सहदेव

- ब्रजेश गंझु

- लालचन्द्र हेंब्रम

- अजय महतो

 

15 लाख के नौ इनामी नक्सली : 

- मोछू उर्फ मेहनत

- मदन महतो

- संजय महतो

- रामप्रसाद मारडी

- नितेश यादव

- रवीन्द्र गंझु

- अमित मुंडा

- बेला सरकार

- सहदेव महतो

 

10 लाख के सात इनामी नक्सली : 

- आरिफ जी

- मृत्युंजय जी

- मनोहर गंझु

- विवेक यादव

- सलूका कायम

- पुष्पा महतो

- गोदराय यादव 

 

 पांच लाख के 18 इनामी नक्सली : 

- अनिल तुरी

- सुखलाल बिरजिया

- समीर सोरेन

- ब्रजेश यादव

- समीर महतो

- सुलेमान हांसदा

- सचिन बेंग

- गुलशन सिंह मुंडा

- जयंती

- प्रभात मुंडा

- पंकज कोरबा

- बिरेन सिंह

- सागेन अंगेरिया

- मिता

- मीणा

- राज भुइयां

- रामदेव लोहरा

- मुकेश राम

दो लाख के चार इनामी : 

- करण

- मालती मुर्मू

- सोनाराम उर्फ सुदेश

- बलराम लोहरा 

 

एक लाख के पांच इनामी नक्सली : 

- इसराइल

- बासु पूर्ति

- बासमती जेराई

- सामएल बुध

- बाबूलाल

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp