Search

झारखंड पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष ने छिन्नमस्तिका मंदिर में टेका मत्था, राज्य की खुशहाली की कामना

Ramgarh : झारखंड पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल कुमार मुर्मू शनिवार को रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे. उनके साथ महामंत्री संजीव कुमार, क्षेत्रीय मंत्री गिरीश ओझा, संयुक्त सचिव सह कोषाध्यक्ष राकेश पांडेय शामिल थे. इस दौरान उन्होंने पूजा-अर्चना कर मां भगवती के दरबार में मत्था टेककर उनका आशीर्वाद लिया.
 
  • एसोसिएशन हर परिस्थिति में पुलिस परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है : राहुल 

Ramgarh : झारखंड पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल कुमार मुर्मू शनिवार को रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे. उनके साथ महामंत्री संजीव कुमार, क्षेत्रीय मंत्री गिरीश ओझा, संयुक्त सचिव सह कोषाध्यक्ष राकेश पांडेय शामिल थे. इस दौरान उन्होंने पूजा-अर्चना कर मां भगवती के दरबार में मत्था टेककर उनका आशीर्वाद लिया.

साथ ही नारियल बलि देकर रक्षासूत्र भी बंधवाया. तत्पश्चात उन्होंने मां छिन्नमस्तिका से झारखंड राज्य की सुख-समृद्धि, शांति और राज्य के सभी पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारों के सुख, सुरक्षा और कल्याण की कामना की. मौके पर उन्होंने कहा कि एसोसिएशन हर परिस्थिति में पुलिस परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है और उनके हितों की रक्षा एवं कल्याण के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा.

उन्होंने कहा कि झारखंड पुलिस के जवान 24 घंटे जनता की सेवा, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए समर्पित रहते हैं. ऐसे में झारखंड पुलिस एसोसिएशन भी पुलिस परिवार के सुख-दुख में सदैव उनके साथ खड़ा रहने के लिए प्रतिबद्ध है. मौके पर संतोष महतो, रोहित रजक, महताब आलम, बीस सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश के अलावे झारखंड पुलिस एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान मौजूद थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही