Search

 
 
 

झारखंड में पुलिस के जर्जर भवन का होगा मरम्मत, 5.90 करोड़ रुपए की मिली मंजूरी

झारखंड में पुलिस भवन, बैरक और अन्य परिसर रंग-रोगन के साथ चमचमाता दिखेगा. झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड को वर्ष 2025-26 के प्रस्तावित विभिन्न मरम्मत कार्यों के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है.
 

Ranchi: झारखंड में पुलिस भवन, बैरक और अन्य परिसर रंग-रोगन के साथ चमचमाता दिखेगा. झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड को वर्ष 2025-26 के प्रस्तावित विभिन्न मरम्मत कार्यों के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है. जिसके के लिए 5 करोड़ 90 लाख से ज्यादा रुपए की मंजूरी दी गई है.


झारखंड पुलिस महानिदेशक के द्वारा जारी पत्र के मुताबिक, स्वीकृत डीपीआर के तहत राज्य के कई जिलों में पुलिस भवनों, बैरकों और अन्य परिसरों के मरम्मत एवं नवीकरण कार्य कराए जाएंगे. इन डीपीआर में शामिल कार्यों का चयन पुलिस मुख्यालय के वरीय पदाधिकारियों द्वारा किया गया है.

 

डीपीआर को दो श्रेणियों—टीएसपी (TSP) और ओएसपी (OSP)—में बांटा गया है. टीएसपी श्रेणी के अंतर्गत कुल चार कार्य शामिल हैं, जिनकी कुल लागत 4 करोड़ 35 लाख 40 हजार 100 रुपये है. इनमें पश्चिमी सिंहभूम जिले के जराईकेला थाना भवन के मरम्मत कार्य पर 96 लाख से अधिक रुपए खर्च किए जाएंगे. वहीं रांची जिले में लाइन टैंक रोड स्थित यूएस गेस्ट हाउस के नवीकरण कार्य के लिए 1 करोड़ 34 लाख से अधिक रुपये स्वीकृत की गई हैं.

 

इसके अलावा रांची जिले में ही स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सीओ कार्यालय, प्रकाश कुटीर निवास, खुखरी निवास भवन (जैप-01) के मरम्मत कार्य के लिए 99 लाख से ज्यादा रुपए की राशि तय की गई है. वहीं डोरंडा स्थित एच.क्यू.आर.टी. बैरक (भवन) के मरम्मत कार्य पर 1 करोड़ 4 लाख 5 हजार 100 रुपये खर्च किए जाएंगे.

 


ओएसपी श्रेणी के अंतर्गत एक कार्य शामिल है. इसके तहत चतरा जिले के पुलिस लाइन में स्थित 100 बेड वाले बैरक की मरम्मत की जाएगी. इस कार्य के लिए 1 करोड़ 55 लाख से अधिक रुपये की राशि स्वीकृत की गई है. वहीं, प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद जल्दी ही कार्य शुरू होने की उम्मीद है. अधिकारियों का मानना है कि पुलिस भवन के मरम्मत और नवीकरण कार्य होने से पुलिसकर्मियों को बेहतर आवासीय व कार्यस्थल सुविधाएं मिलेंगी. जिससे उनकी कार्यक्षमता और सुविधाओं में सुधार होगा. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही