Search

 
 
 

नागपुर में 69वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट में झारखंड पुलिस का शानदार प्रदर्शन, 2 पदक जीते

नागपुर में आयोजित 69वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट 2026 में झारखंड पुलिस के अधिकारियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य को गौरवान्वित किया है. देशभर की पुलिस इकाइयों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद झारखंड पुलिस ने अपनी दक्षता, पेशेवर कौशल और प्रशिक्षण का बेहतरीन परिचय दिया.
 

Ranchi : नागपुर में आयोजित 69वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट 2026 में झारखंड पुलिस के अधिकारियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य को गौरवान्वित किया है. देशभर की पुलिस इकाइयों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद झारखंड पुलिस ने अपनी दक्षता, पेशेवर कौशल और प्रशिक्षण का बेहतरीन परिचय दिया.

 

क्राइम सीन फोटोग्राफी इवेंट में सब इंस्पेक्टर अनुपम प्रकाश (हजारीबाग जिलाबल) ने सिल्वर मेडल हासिल किया, जबकि राकेश कुमार (रांची जिलाबल) ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया. दोनों अधिकारियों की उपलब्धि को उनकी मेहनत और लगन के साथ-साथ झारखंड पुलिस के उच्च स्तरीय प्रशिक्षण और आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग का परिणाम माना जा रहा है.

Uploaded Image

पदक विजेता सम्मानित

 

इस उपलब्धि पर झारखंड पुलिस मुख्यालय में एडीजी, अपराध अनुसंधान विभाग मनोज कौशिक ने दोनों पदक विजेताओं को सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि इस तरह की उपलब्धियां अन्य पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करती हैं.

 

झारखंड पुलिस ने इस सफलता को राज्य के लिए गर्व का विषय बताते हुए उम्मीद जताई है कि आने वाले समय में भी पुलिस बल इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करता रहेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही