Search

 
 
 

झारखंड पुलिस मुख्यालय ने हाईकोर्ट में प्रतिनियुक्त नोडल पदाधिकारियों की मांगी जानकारी

झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य के सभी एसएसपी, एसपी और पुलिस यूनिटों के अधिकारियों से झारखंड हाईकोर्ट में प्रतिनियुक्त नोडल अधिकारियों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.
 

Ranchi :  झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य के सभी एसएसपी, एसपी और पुलिस यूनिटों के अधिकारियों से झारखंड हाईकोर्ट में प्रतिनियुक्त नोडल अधिकारियों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. पुलिस मुख्यालय की ओर से आईजी प्रोविजन ने पत्र जारी कर 24 घंटे के अंदर जानकारी भेजने को कहा है.

मांगी गई जानकारी में नोडल अधिकारी का नाम और पद, मोबाइल नंबर, हाईकोर्ट में तैनाती की तारीख और उन्हें सौंपे गए काम की जानकारी शामिल है. पुलिस मुख्यालय का कहना है कि सभी अधिकारी तय समय पर पूरी जानकारी उपलब्ध कराएं. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही