Search

 
 
 

झारखंड पुलिस मुख्यालय विदेशी घुसपैठियों के मुद्दे पर गंभीर, 9 बांग्लादेशी नागरिकों का इनपुट

Ranchi News: पुलिस मुख्यालय को मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, झारखंड में 9 बांग्लादेशी नागरिकों के आने का इनपुट मिला था. इनमें से 3 के वापस लौटने की जानकारी है, जबकि 3 बांग्लादेशी नागरिक झारखंड में इलाज करा रहे हैं. वहीं 3 अन्य के वापस जाने की तैयारी की जानकारी पुलिस को मिली है. ये लोग कई दिनों से झारखंड में रह रहे थे.
 
झारखंड पुलिस मुख्यालय
  • बांग्लादेश से आए नागरिकों में 3 लौट गये
  • 3 नागरिक झारखंड में करा रहे इलाज
  • 3 नागरिकों ने की है वापस जाने की तैयारी

Ranchi News: झारखंड में विदेशी घुसपैठियों, खासकर बांग्लादेशी नागरिकों की मौजूदगी को लेकर पुलिस मुख्यालय गंभीर है. सुरक्षा एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी को अपने-अपने क्षेत्र में बांग्लादेशी नागरिकों की मौजूदगी और उनकी गतिविधियों पर नजर रखने के साथ विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया है.

 

पुलिस मुख्यालय को मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, झारखंड में 9 बांग्लादेशी नागरिकों के आने का इनपुट मिला था. इनमें से 3 के वापस लौटने की जानकारी है, जबकि 3 बांग्लादेशी नागरिक झारखंड में इलाज करा रहे हैं. वहीं 3 अन्य के वापस जाने की तैयारी की जानकारी पुलिस को मिली है. ये लोग कई दिनों से झारखंड में रह रहे थे.

इसे भी पढ़ें - 

 

सुरक्षा एजेंसियों की ओर से साहिबगंज, जामताड़ा, देवघर और दुमका समेत संताल परगना के कुछ इलाकों में बांग्लादेशी नागरिकों की मौजूदगी को लेकर भी इनपुट दिया गया था. फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रहने और आदिवासी महिलाओं से शादी व धर्म परिवर्तन से जुड़े आरोपों को लेकर भी एजेंसियों ने जानकारी साझा की थी.

 

इन इनपुट के बाद पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को सतर्क रहने और अपने-अपने क्षेत्र में ऐसे लोगों की पहचान कर उनकी पूरी जानकारी जुटाने का निर्देश दिया है. रिपोर्ट में संबंधित व्यक्ति की पहचान, झारखंड में रहने की अवधि, पता, गतिविधियां और वर्तमान स्थिति की जानकारी जुटाई जा रही है. मामले में जिलों से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मुख्यालय स्तर से आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही