Search

 
 
 

झा. पुलिस मेंस एसोसिएशन का रांची SSP को पत्र, 5 दिनों की छुट्टी व सुसेवांक से पुरस्कृत करने का अनुरोध

झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष ने रांची के एसएसपी राकेश रंजन को पत्र लिखा है. इस पत्र के माध्यम से रांची जिला बल में तैनात पुलिस कर्मियों को पांच दिनों की छुट्टी की अनुमति मांगी है. इसके अलावे सुसेवांक से पुरस्कृत करने की बात कही है
 

Ranchi: झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष ने रांची के एसएसपी राकेश रंजन को पत्र लिखा है. इस पत्र के माध्यम से रांची जिला बल में तैनात पुलिस कर्मियों को पांच दिनों की छुट्टी की अनुमति मांगी है. इसके अलावे सुसेवांक से पुरस्कृत करने की बात कही है. 

 

पत्र के माध्यम से रांची एसएसपी को झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व, नगर निकाय चुनाव, होली, ईद, रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में रांची जिला बल के पुलिस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

 

जिसके कारण जिला में सारा पर्व और चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ. रांची जिला बल में तैनात पुलिसकर्मियों को इस कार्य के लिए अवकाश और एक-एक सुसेवांक से पुरस्कृत करने की आवश्यकता है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही