Search

 
 
 

जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों के लिए रांची में 10-11 अप्रैल को विशेष शिविर

Ranchi: जन्मजात हृदय रोग से ग्रसित बच्चों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड की ओर से विशेष पहल की गई है. राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम और अमृता हॉस्पिटल कोच्चि के सहयोग से 10 और 11 अप्रैल को सदर अस्पताल रांची में दो दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाएगा.
 

Ranchi: जन्मजात हृदय रोग से ग्रसित बच्चों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड की ओर से विशेष पहल की गई है. राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम और अमृता हॉस्पिटल कोच्चि के सहयोग से 10 और 11 अप्रैल को सदर अस्पताल रांची में दो दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाएगा.

 

अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने बताया कि इस शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा बच्चों के हृदय की जांच और ईको टेस्ट किया जाएगा. जांच के बाद जिन बच्चों में सर्जरी की आवश्यकता पाई जाएगी, उनका निःशुल्क ऑपरेशन अमृता हॉस्पिटल कोच्चि में कराया जाएगा.

 

कार्यक्रम के संचालन के लिए राज्य स्तर पर राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के समन्वयक मुकेश कुमार और अमृता हॉस्पिटल के प्रतिनिधि आदित्य कुमार को जिम्मेदारी दी गई है. सभी जिलों के सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया है कि वे अपने क्षेत्र के चिन्हित बच्चों की सूची जल्द से जल्द राज्य मुख्यालय को भेजें और ग्रामीण क्षेत्रों में इस शिविर का व्यापक प्रचार सुनिश्चित करें ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद बच्चों को इसका लाभ मिल सके. सदर अस्पताल रांची में शिविर के सफल आयोजन के लिए जिला कार्यक्रम प्रबंधक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं.

 

आईईसी कोषांग के राज्य नोडल पदाधिकारी डॉ राहुल किशोर सिंह ने आम लोगों से अपील की है कि वे इस शिविर का लाभ लेने के लिए अपने नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या सदर अस्पताल में संपर्क करें. साथ ही नगर निकाय और पंचायत प्रतिनिधियों से भी आग्रह किया गया है कि वे अपने क्षेत्र में इस शिविर की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही