Search

पश्चिम एशिया संकट को लेकर पीएम मोदी की कैबिनेट मंत्रियों के साथ मीटिंग आज

जानकारी के अनुसार इस अहम बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा  गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण,  उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, जेपी नड्डा, अश्विनी वैष्णव, मनोहर लाल खट्टर, प्रल्हाद जोशी, के राममोहन नायडू, हरदीप सिंह पुरी सहित कई मंत्री शामिल होंगे.
 
पीएम नरेंद्र मोदी की कैबिनेट मीटिंग (फाईल फोटो)

.NewDelhi : पश्चिम एशिया संकट को लेकर आज बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी कैबिनेट मंत्रियों के साथ  मीटिंग करने वाले हैं. मीटिंग में आम जन के लिए खाद्य, ऊर्जा और ईंधन सुरक्षा सहित अन्य मसले पर चर्चा होने की संभावना है.सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री के असम से लौटने के बाद बैठक होगी. 

जानकारी के अनुसार इस अहम बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा  गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण,  उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, जेपी नड्डा, अश्विनी वैष्णव, मनोहर लाल खट्टर, प्रल्हाद जोशी, के राममोहन नायडू, हरदीप सिंह पुरी सहित कई मंत्री शामिल होंगे.

साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पीके मिश्रा, शक्तिकांत दास. कैबिनेट सचिव टीवी सोमनाथन भी बैठक में शिरकत करेंगे. याद करें कि

इससे पूर्व 22 मार्च को भी प्रधानमंत्री ने इसी मुद्दे पर मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक कर पश्चिम एशिया हालात की समीक्षा की थी. 12 मार्च को  प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि पश्चिम एशिया  युद्ध वैश्विक ऊर्जा संकट पैदा हो रहा है. उनकी सरकार अंतरराष्ट्रीय आपूर्ति चैन में आयी बाधा दूर करने के लिए निरंतर प्रयास में लगी हुई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही