Search

 
 
 

Jharkhand Police : 2010 बैच की IPS समेत छह अफसर सेवानिवृत्त, बैचमेट्स ने दी विदाई

Ranchi News :  2010 बैच की आईपीएस संध्या रानी मेहता समेत झारखंड पुलिस के छह अधिकारी आज (31 अगस्त) सेवानिवृत्त हो गए. सेवानिवृत्ति के अवसर पर बैचमेट्स और साथी पुलिस अधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी.
 
आईपीएस

Ranchi News :  झारखंड पुलिस में लंबे समय तक सेवा देने वाले छह पुलिस अधिकारी आज (31 अगस्त) सेवानिवृत्त हो गए. इनमें 2010 बैच की आईपीएस संध्या रानी मेहता, डीएसपी बैजू उरांव, राजेश कुमार के अलावा इंस्पेक्टर रमेश कुमार सिंह, आशुतोष प्रताप नारायण और अशोक कुमार सिंह शामिल हैं.

 

सेवानिवृत्ति के अवसर पर बैचमेट्स और साथी पुलिस अधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी. अधिकारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य, बेहतर स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की. साथ ही लंबे सेवाकाल के दौरान कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण में उनके योगदान को भी याद किया गया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही