Search

 
 
 

झारखंड पुलिस को मिलेंगे पांच नए IPS अधिकारी, 12 में से पांच DSP के प्रमोशन पर UPSC की मुहर

Ranchi :  जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार ने प्रमोशन के लिए 12 डीएसपी अधिकारियों के नाम यूपीएससी को भेजे थे. चयन समिति ने अधिकारियों की पिछले 10 वर्षों की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट और अन्य सेवा रिकॉर्ड की समीक्षा की. इसके बाद 12 में से पांच अधिकारियों को आईपीएस में पदोन्नति के योग्य माना गया.
 
आईपीएस

Ranchi :  झारखंड पुलिस सेवा के पांच वरिष्ठ डीएसपी अधिकारियों को जल्द ही भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिल सकती है. नई दिल्ली में हुई संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की चयन समिति की बैठक में पांच अधिकारियों के प्रमोशन पर सहमति बनी है.

 

इसे भी पढ़ें

 

12 में से पांच अफसरों को मिली IPS में पदोन्नति

जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार ने प्रमोशन के लिए 12 डीएसपी अधिकारियों के नाम यूपीएससी को भेजे थे. इनमें शिवेंद्र, राधा प्रेम किशोर, मुकेश कुमार महतो, निशा मुर्मू, सुरजीत कुमार, वीरेंद्र कुमार चौधरी, राहुल देव बड़ाईक, खीस्टोफर केरकेट्टा, प्रभात रंजन बरवार, अनूप कुमार बड़ाईक, समीर कुमार तिर्की और हीरालाल रवि शामिल हैं.

 

चयन समिति ने अधिकारियों की पिछले 10 वर्षों की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट और अन्य सेवा रिकॉर्ड की समीक्षा की. इसके बाद 12 में से पांच अधिकारियों को आईपीएस में पदोन्नति के योग्य माना गया. हालांकि, चयनित अधिकारियों के नामों की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है.

 

150 हो जाएगी IPS अफसर की संख्या

वर्तमान में झारखंड कैडर में कुल 145 आईपीएस अधिकारी हैं. इनमें 42 अधिकारी राज्य पुलिस सेवा से पदोन्नत होकर आईपीएस बने हैं. पांच नए अधिकारियों के शामिल होने के बाद आईपीएस अधिकारियों की संख्या 150 हो जाएगी. राज्य में आईपीएस के 158 पद स्वीकृत हैं. ऐसे में प्रमोशन के बाद भी आठ पद रिक्त रह जाएंगे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही