Ranchi: झारखंड पुलिस में जल्द ही 800 से अधिक दारोगा (सब इंस्पेक्टर) की नियुक्ति होगी. जबकि करीब इतने ही एएसआई रैंक के पदाधिकारियों को दारोगा के रैंक में प्रोन्नति दी जायेगी. पुलिस मुख्यालय ने इससे संबंधित प्रक्रिया शुरु कर दी है.
जानकारी के मुताबिक, दारोगा रैंक के पुलिस पदाधिकारियों का सीनियरिटी लिस्ट जारी कर दिया गया है. इसके साथ ही आपत्तियां मांगी गई है. आपत्तियों को दूर करने के बाद सीनियरिटी लिस्ट को गृह विभाग भेजा जायेगा. इसके आधार पर गृह विभाग रोस्टर तैयार करेगी.
रोस्टर बनने के बाद प्रोन्नति से दारोगा के रिक्त पद और सीधी नियुक्ति से रिक्त पद की गणना की जायेगी. सीधी नियुक्ति के लिए पुलिस मुख्यालय जेएसएससी को विज्ञापन निकालने के लिए अनुशंसा करेगी, जबकि प्रोन्नति के मामले में पुलिस मुख्यालय के स्तर से बोर्ड का गठन कर एएसआई रैंक के पदाधिकारियों को दारोगा रैंक में प्रोन्नति दी जायेगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
Leave a Comment