- जमशेदपुर सर्किट हाउस में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सभी को कराया पार्टी में शामिल
- बाबूलाल मरांडी ने कहा साथ आने से पार्टी होगी मजबूत
- लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का किया आह्वान
: कैबिनेट की बैठक : जानिये किस-किस प्रस्ताव पर लगी मुहर
स्वार्थी गठबंधन सरकार की अकर्मण्यता व विकास विरोधी मानसिकता से जनता त्रस्त : बाबूलाल मरांडी
प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आज झारखंड में जिनकी सरकार है उस पार्टी के लोग, पार्टी की नीतियों एवं कार्यसंस्कृति से क्षुब्ध होकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं. एक ओर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने को लेकर कृतसंकल्पित हैं, वहीं अन्य दलों की कोई विचारधारा नहीं है. उनका सिर्फ एक ही मकसद है कैसे अपने परिवार को बचाएं. अपने बच्चों की भविष्य को सुरक्षित करें. इसके लिए उनका सिर्फ एक लक्ष्य है मोदी को हटाओ. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि समाज की सेवा के लिए राजनीति के क्षेत्र में आगे आए हुए लोग आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं. पिछले दिनों चाईबासा में भी बड़ी संख्या में अन्य दलों के नेता एवं कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं. श्री मरांडी ने कहा कि राज्य में झामुमो-कांग्रेस की स्वार्थी गठबंधन सरकार की अकर्मण्यता और विकास विरोधी मानसिकता से कांग्रेस जनता के मन से उतरने लगी है. जनता से दूर जाने और झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार की लुटनीति से तंग होकर कांग्रेस पार्टी के नेतागण भाजपा का दामन थाम रहे हैं. उन्होंने सभी लोगों से लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव के लिए मिशन मोड में कार्य करते हुए विजयी लक्ष्य प्राप्ति में जुटने का आह्वान किया. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-3-court-news-including-contempt-case-of-high-court-filed-against-dgp/">धनबाद: डीजीपी के खिलाफ हाईकोर्ट की अवमानना का मामला दायर समेत कोर्ट की 3 खबरें जामताड़ा कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरि मोहन मिश्रा ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभूतपूर्व योगदान और देश के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता एवं भाजपा की रीति-नीति से प्रेरित होकर वे भाजपा में शामिल हुए हैं. राष्ट्र निर्माण के साथ-साथ झारखंड राज्य को बचाने और भाजपा को मजबूत करने के उद्देश्य से उन्होंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया. उन्होंने कहा कि पार्टी के निर्देशानुसार एक समर्पित सिपाही के रूप में वे जनसेवा और संगठन के कार्यों में जुड़े रहेंगे. इससे पहले, अपने त्यागपत्र में उन्होंने जामताड़ा कांग्रेस पार्टी के जामताड़ा जिलाध्यक्ष पद एवं कांग्रेस के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देते हुए कहा है कि जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी का व्यवहार संगठन के प्रति उदासीन एवं नकारात्मक है. पूरे जामताड़ा क्षेत्र में विकास योजनाओं के कार्यों में विधायक इरफान अंसारी एवं उनके परिवार का कब्जा है. उन्होंने विधायक इरफान अंसारी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पूरे क्षेत्र में विधायक के संरक्षण में भ्रष्टाचार एवं कमीशन का बड़ा खेल होता है. इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/md-of-tata-steel-met-cm-champai-soren/">सीएम
चंपाई सोरेन से मिले टाटा स्टील के एमडी
ये हुए भाजपा में शामिल
जिला उपाध्यक्ष मुस्तफा अंसारी, जिला महासचिव विमल कुमार भैया, महिला जिलाध्यक्ष बेबी पासवान, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विक्रांत सिंह, प्रखंड अध्यक्ष तारकेश्वर सिंह, असलम अंसारी, युवराज सिंह, मंडल अध्यक्ष विवेका रंजन सिंह समेत कई कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया. इसे भी पढ़ें : सरकार">https://lagatar.in/governments-failures-and-negative-thinking-pushed-the-state-back-sudesh-mahto/">सरकारकी नाकामियों और नकारात्मक सोच ने राज्य को पीछे धकेला : सुदेश महतो
Leave a Comment