Search

 
 
 

झारखंड उत्पाद सिपाही परीक्षा 2023: भाषा परिवर्तन के सभी आवेदन खारिज

JSSC ने झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में पत्र-02 (क्षेत्रीय/जनजातीय भाषा ज्ञान) से संबंधित भाषा परिवर्तन के लिए प्राप्त सभी आवेदनों को निरस्त कर दिया गया है.
 

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में पत्र-02 (क्षेत्रीय/जनजातीय भाषा ज्ञान) से संबंधित भाषा परिवर्तन के लिए प्राप्त सभी आवेदनों को निरस्त कर दिया गया है.

 

परीक्षा का आयोजन रविवार को राज्य के 8 जिलों रांची, रामगढ़, खूंटी, बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, देवघर व दुमका में किया जाएगा. सूचना में बताया गया है कि अभ्यर्थियों को पहले ही आयोग की वेबसाइट के माध्यम से पत्र-02 के विषय (भाषा) की जानकारी उपलब्ध कराई गई थी. इसके बावजूद कई अभ्यर्थियों द्वारा भाषा परिवर्तन के लिए आपत्तियां दर्ज कराई गईं, जिनकी समीक्षा के बाद आयोग ने सभी अनुरोधों को अस्वीकार कर दिया है.

 

 

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि कुछ अभ्यर्थियों ने आवेदन के साथ गलत या असंगत जानकारी संलग्न की थी, जबकि कुछ मामलों में एडिट से पहले और बाद के आवेदन पत्रों में भी विसंगतियां पाई गईं. ऐसे सभी मामलों में अभ्यर्थियों के अनुरोधों को नियमों के अनुरूप खारिज किया गया है. आयोग ने दोहराया कि निर्धारित भाषा के अनुसार ही परीक्षा आयोजित की जाएगी. इसमें किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं होगा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही