Search

झारखंड के मेडिकल कॉलेजों में 100 से 150 यूजी सीट बढ़ाने का प्रस्ताव, रिम्स 250 की ओर

Ranchi : झारखंड सरकार ने राज्य के मेडिकल कॉलेजों में यूजी और पीजी सीटों में बढ़ोतरी की दिशा में अहम कदम उठाया है. सरकार ने विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव नेशनल मेडिकल काउंसिल को भेजा है, ताकि चिकित्सा शिक्षा का विस्तार हो सके और विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को दूर किया जा सके.

 

जमशेदपुर स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज में इस वर्ष यूजी सीटों की संख्या 100 से बढ़ाकर 150 कर दी गई है. इसके साथ ही दुमका, हजारीबाग और धनबाद के मेडिकल कॉलेजों में भी 100-100 यूजी सीटों को बढ़ाकर 150 करने का प्रस्ताव भेजा गया है.

 

रांची स्थित रिम्स में यूजी सीटों की संख्या 180 से बढ़ाकर 250 करने का प्रस्ताव नेशनल मेडिकल काउंसिल को भेजा गया है. सरकार का मानना है कि इससे राज्य में मेडिकल शिक्षा की गुणवत्ता और उपलब्धता दोनों में सुधार होगा.

 

पोस्ट ग्रेजुएट सीटों में भी बढ़ोतरी की योजना है. जमशेदपुर में पीजी सीटें 45 से बढ़कर 51 हो गई हैं. वहीं धनबाद में पहले 9 पीजी सीटें थीं, जिन्हें बढ़ाकर 10 करने का प्रस्ताव दिया गया है. सरकार का कहना है कि सीटों में बढ़ोतरी से राज्य में डॉक्टरों की संख्या बढ़ेगी और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में मदद मिलेगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp