Search

 
 
 

झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन ने दिशोम गुरु को दी श्रद्धांजलि

झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के नेतृत्व में मारवाड़ी सहायक समिति, अग्रवाल सभा और रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन का संयुक्त प्रतिनिधिमंडल नेमरा पहुंचा, जहां स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की गई.
 

Ranchi : झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के नेतृत्व में मारवाड़ी सहायक समिति, अग्रवाल सभा और रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन का संयुक्त प्रतिनिधिमंडल नेमरा पहुंचा, जहां स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. सभी सदस्यों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर एक मिनट का मौन रखा.

Uploaded Image

 

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की और दिवंगत शिबू सोरेन के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं. श्रद्धांजलि देने वालों में सम्मेलन के अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार, मारवाड़ी सहायक समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, रांची जिला सम्मेलन अध्यक्ष सज्जन पड़िया, महामंत्री निर्मल बुधिया, कोषाध्यक्ष कमलेश संचेती, अग्रवाल सभा सचिव अनिल अग्रवाल, प्रांतीय उपाध्यक्ष पवन पोद्दार, संयुक्त महामंत्री अनिल अग्रवाल, निर्भय शंकर हरित, पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष ताराचंद जैन समेत कई गणमान्य लोग शामिल थे. प्रतिनिधियों ने गुरुजी के योगदान को अमूल्य बताते हुए उन्हें सच्चा जननायक कहा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही