Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

JPSC परीक्षा कैलेंडर के बावजूद कई भर्तियों के न तो इंटरव्यू हुए, न ही जारी हुआ कोई नया नोटिस

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, कई भर्ती प्रक्रियाओं की तिथियां तय की गई थीं, लेकिन तय समय बीत जाने के बावजूद इनसे संबंधित कोई नया नोटिस या सूचना आयोग की वेबसाइट पर जारी नहीं की गई है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, कई भर्ती प्रक्रियाओं की तिथियां तय की गई थीं, लेकिन तय समय बीत जाने के बावजूद इनसे संबंधित कोई नया नोटिस या सूचना आयोग की वेबसाइट पर जारी नहीं की गई है.

 

विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर (बैकलॉग) की भर्ती के लिए विज्ञापन संख्या 05/2018 के तहत statics, मैथिली और लेबर एंड सोशल वेलफेयर विषयों के लिए 18 और 19 जनवरी को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और इंटरव्यू निर्धारित थे.

 

हालांकि ये कार्यक्रम आयोजित नहीं हो सके. आयोग की वेबसाइट पर इस संबंध में कोई नई सूचना भी जारी नहीं की गई है. इस सेक्शन में अंतिम नोटिस वर्ष 2025 में नागपुरी भाषा के लिए जारी किया गया था.

 

इसी तरह असिस्टेंट प्रोफेसर (रेगुलर) भर्ती के लिए विज्ञापन संख्या 04/2018 के तहत जूलॉजी और इंग्लिश विषयों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 19, 20 और 21 जनवरी को होना था. इनमें से केवल जूलॉजी विषय का वेरिफिकेशन ही हो सका, जबकि इंग्लिश विषय को लेकर अब तक कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है.

 

इसके अलावा 'हो' और 'पंचपरगनिया' विषयों के लिए 10 फरवरी को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और इंटरव्यू प्रस्तावित था, लेकिन विभाग की ओर से इस बारे में भी अब तक कोई सूचना जारी नहीं की गई है.वहीं जेपीएससी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार यूनिवर्सिटी प्रोफेसर कम चीफ साइंटिस्ट (रेगुलर) भर्ती, विज्ञापन संख्या 10/2023 के लिए 12 फरवरी को इंटरव्यू प्रस्तावित था. तय तिथि बीत जाने के बावजूद इस संबंध में भी आयोग की ओर से कोई आधिकारिक नोटिस जारी नहीं किया गया.

 

इसी तरह एसोसिएट प्रोफेसर कम सीनियर साइंटिस्ट (रेगुलर) भर्ती, विज्ञापन संख्या 17/2023 के लिए 13 फरवरी को इंटरव्यू होना था, लेकिन इस भर्ती प्रक्रिया पर भी आयोग की ओर से अब तक कोई नई सूचना सामने नहीं आई है.मेडिकल क्षेत्र की भर्तियों में भी इसी तरह की स्थिति देखने को मिल रही है. आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर (रेगुलर) भर्ती, विज्ञापन संख्या 09/2022 के लिए लिखित परीक्षा 5, 6 और 7 मार्च को निर्धारित थी. लेकिन इन तिथियों के बीत जाने के बाद भी आयोग की ओर से कोई आधिकारिक नोटिस जारी नहीं किया गया.

 

इसी प्रकार होम्योपैथिक मेडिकल ऑफिसर (रेगुलर) भर्ती, विज्ञापन संख्या 10/2022 के लिए भी 5 से 7 मार्च के बीच लिखित परीक्षा प्रस्तावित थी, लेकिन इस परीक्षा को लेकर भी कोई सूचना जारी नहीं की गई.इसके साथ ही यूनानी मेडिकल ऑफिसर (रेगुलर) भर्ती, विज्ञापन संख्या 11/2022 के लिए भी 5, 6 और 7 मार्च को लिखित परीक्षा का कार्यक्रम तय था, परंतु इस संबंध में भी आयोग की ओर से कोई अपडेट सामने नहीं आया है.

 

कुल मिलाकर देखा जाए तो जेपीएससी ने अपने परीक्षा कैलेंडर के अनुसार कुछ परीक्षाएं समय पर आयोजित की हैं, लेकिन कई महत्वपूर्ण भर्तियों को लेकर स्पष्टता का अभाव है. खासकर झारखंड के विश्वविद्यालयों में प्रोफेसर भर्ती और मेडिकल ऑफिसर भर्ती प्रक्रियाओं में देरी को लेकर आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ सकते हैं.

 

JPSC संयुक्त असैनिक सेवा की प्रारंभिक परीक्षा परीक्षा भी मार्च में होनी थी. अभ्यर्थियों के बार-बार सरकार से मांग रखने पर आयोग द्वारा एज रिलेक्सेशन मिलने पर इसका डेट बदल दिया गया है, जो अब अप्रैल में होगा.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही