Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Neena Gupta की तस्वीर ने मचाई हलचल, 66 साल की उम्र में प्रेग्नेंसी की अफवाह

अपनी बेबाक अदाकारी और बोल्ड स्टेटमेंट के लिए मशहूर नीना गुप्ता एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. हाल ही में उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसे देख कुछ यूजर्स कयास लगा रहे की वो 66 साल की उम्र में प्रेग्नेंट हैं
Advertisement
Advertisement

Lagatar desk : अपनी बेबाक अदाकारी और बोल्ड स्टेटमेंट के लिए मशहूर नीना गुप्ता एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. हाल ही में उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसे देख कुछ यूजर्स कयास लगा रहे की वो 66 साल की उम्र में प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही गुड न्यूज दे सकती हैं.


रिसेप्शन में पहुंचीं तो वायरल हुई तस्वीर

हाल ही में नीना गुप्ता साउथ के चर्चित कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना  के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचीं. इस दौरान वह अपने पति विवेक मेहरा के साथ नजर आईं.इस खास मौके पर नीना गुप्ता क्रीमी ऑफ-व्हाइट (आइवरी) साड़ी में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं.

 

साड़ी पर गोल्ड फॉइल मोटिफ्स और जरी का महीन काम था, जिसने उनके लुक को रॉयल बना दिया. उन्होंने इसे मॉडर्न हॉल्टर-नेक ब्लाउज के साथ कैरी किया था. गोल्ड चोकर, लाल-सुनहरी चूड़ियां और हाथ में लाल पोटली बैग के साथ उनका एलिगेंट अंदाज सबका ध्यान खींच रहा था.

 

 

क्यों शुरू हुई प्रेग्नेंसी की चर्चा

जैसे ही रिसेप्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए, कुछ यूजर्स की नजर उनके ‘बेली एरिया’ पर टिक गई. साड़ी के ड्रेप और खड़े होने के अंदाज की वजह से कई लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि क्या एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं.इंस्टाग्राम और एक्स (ट्विटर) पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई. किसी ने हैरानी जताते हुए लिखा -क्या नीना गुप्ता इस उम्र में प्रेग्नेंट हो गई हैं तो किसी ने कहा, वह प्रेग्नेंट लग रही हैं, क्या यह सच है


हमेशा अपने अंदाज में जीती हैं जिंदगी

नीना गुप्ता हमेशा अपनी शर्तों पर जिंदगी जीने के लिए जानी जाती हैं. बिना शादी के मां बनने का फैसला हो या उम्र के इस पड़ाव पर भी अपने करियर में नई ऊंचाइयों को छूना -उन्होंने हर बार यह साबित किया है कि वह समाज की तय सीमाओं में बंधने वाली महिला नहीं हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही