Search

 
 
 

खत्म हुआ इंतजार, इस दिन रिलीज होगा 'धुरंधर 2' का ट्रेलर

रणवीर सिंह की स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ अब रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है. यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इसी बीच मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है, जिससे फैंस के बीच उत्साह और बढ़ गया है.
 

Lagatar desk : रणवीर सिंह की स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ अब रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है. यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इसी बीच मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है, जिससे फैंस के बीच उत्साह और बढ़ गया है.पहले इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ से टक्कर होने वाली थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. खबर है कि यश की फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है.

 

कब रिलीज होगा ट्रेलर

पिछले साल आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ के सीक्वल ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर अब जल्द दर्शकों के सामने आने वाला है. मेकर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बताया कि फिल्म का ट्रेलर 07 मार्च, शनिवार को सुबह 11:01 बजे रिलीज किया जाएगा.ट्रेलर रिलीज की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की उत्सुकता साफ नजर आ रही है.

 

 

कब रिलीज होगी ‘धुरंधर 2’

फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है. ‘धुरंधर 2’ को पैन इंडिया लेवल पर रिलीज किया जाएगा. इसी वजह से ट्रेलर भी हिंदी और अंग्रेजी के अलावा कई अन्य भारतीय भाषाओं में जारी किया जाएगा.

 

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का प्रदर्शन

रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, माधवन, संजय दत्त और सारा अर्जुन अभिनीत फिल्म ‘धुरंधर’ 05 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला और यह बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी हिट साबित हुई.

 

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 838.5 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1305.35 करोड़ रुपये रहा. फिल्म का म्यूजिक भी दर्शकों को काफी पसंद आया था.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही