Search

 
 
 

झारखंड राज्यसभा चुनाव: सभी 81 विधायकों ने किया मतदान, अब नतीजों का इंतजार

Ranchi : झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए गुरुवार को मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया. विधानसभा के सभी 81 विधायकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए वोट डाले. मतदान प्रक्रिया निर्धारित समय के भीतर पूरी कर ली गई.
 
  • पहला वोट भाजपा विधायक नवीन जायसवाल ने डाला, अंतिम मत जेएमएम विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने किया; शाम तक तस्वीर होगी साफ

Ranchi : झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए गुरुवार को मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया. विधानसभा के सभी 81 विधायकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए वोट डाले. मतदान प्रक्रिया निर्धारित समय के भीतर पूरी कर ली गई.

 

मतदान की शुरुआत भाजपा विधायक नवीन जायसवाल के वोट डालने के साथ हुई, जबकि सबसे अंतिम वोट झामुमो विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने डाला. चुनाव में कुल तीन प्रत्याशी मैदान में होने के कारण मुकाबला रोचक बना हुआ है और परिणाम को लेकर राजनीतिक हलकों में उत्सुकता बनी हुई है.

 

मतदान समाप्त होने के बाद अब सभी की निगाहें मतगणना और परिणामों पर टिकी हैं. क्रॉस वोटिंग और राजनीतिक समीकरणों को लेकर चुनाव से पहले कई तरह की चर्चाएं होती रही हैं, ऐसे में नतीजे आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि किस उम्मीदवार को विधायकों का कितना समर्थन मिला है. राज्यसभा की दोनों सीटों पर जीत को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों खेमे अपनी-अपनी दावेदारी मजबूत बता रहे हैं.

 

मतदान का समय सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक निर्धारित है. इसके बाद निर्वाचन आयोग की अनुमति मिलने पर शाम 5:00 बजे से मतगणना शुरू किया जायेगा.


    
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही