Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हर दिन खून-खराबे से दहल रहा झारखंड, 5 माह में 408 से अधिक हत्याएं, पलामू-धनबाद बने क्राइम हॉटस्पॉट

झारखंड के विभिन्न जिलों से लगातार हत्या, गोलीबारी, रंगदारी और आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं, जिसने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. साल 2026 में अब तक (पांच महीनों में) राज्य में 408 से अधिक लोगों की हत्या हो चुकी है.
Advertisement
Advertisement
अपराध का स्कैच AI द्वारा तैयार किया हुआ.

Ranchi :  झारखंड के विभिन्न जिलों से लगातार हत्या, गोलीबारी, रंगदारी और आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं, जिसने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. साल 2026 में अब तक (पांच महीनों में) राज्य में 408 से अधिक लोगों की हत्या हो चुकी है. 

 

लेकिन पलामू और धनबाद की स्थिति सबसे ज्यादा चिंता बढ़ाने वाली है. धनबाद में बीते तीन दिनों में 4 से अधिक जगहों पर फायरिंग, कोयला कारोबार से जुड़े विवाद और रंगदारी की घटनाएं सामने आई हैं. 

 

वहीं पलामू में भी हालात कम चिंताजनक नहीं हैं. यहां हाल के दिनों में 7 से अधिक लोगों की हत्या कर दी गई है, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं. इन दोनों जिलों में लगातार हो रही हत्या और फायरिंग की घटनाओं ने आम लोगों के मन में भय का माहौल पैदा कर दिया है. 

 

अपराध पर नियंत्रण को लेकर उठ रहे सवाल

पलामू और धनबाद में लगातार बढ़ रहे आपराधिक घटनाओं के बाद लोगों के मन में सवाल उठने लगे हैं कि आखिर पुलिस अपराध पर प्रभावी नियंत्रण क्यों नहीं कर पा रही है? क्या अपराधी पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं. 

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की मौजूदगी के बावजूद अपराधियों का मनोबल कम होता नहीं दिख रहा है. लोगों का कहना है कि पुलिस अपराधियों के खिलाफ अभियान और कार्रवाई के बड़े-बड़े दावे कर रही है. लेकिन लगातार सामने आ रही घटनाएं इन दावों की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े कर रही हैं.

 

स्थानीय लोगों की मानें तो पुलिस हर बार वारदात के बाद जांच और कार्रवाई का भरोसा देती है. लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जाती है. उनका मानना है कि अपराध पर नियंत्रण के लिए केवल घटना के बाद कार्रवाई पर्याप्त नहीं है, बल्कि अपराध की रोकथाम के लिए मजबूत खुफिया तंत्र, नियमित निगरानी और प्रभावी पुलिसिंग की आवश्यकता है.

 

धनबाद में हत्या की वारदातों से बढ़ी चिंता

31 मई 2026  :  कतरास थाना क्षेत्र के छाताबाद में दो गुटों के बीच विवाद के बाद फायरिंग और हिंसा हुई. इसमें एक युवक की मौत हो गई. जबकि दो लोग घायल हुए. 

28 मई 2026 :  बैंक मोड़ थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश में एक युवक की हत्या कर दी गई. 

18 मई 2026 :  झरिया थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश में एक युवक की हत्या कर दी गई. 

7 मई 2026 : गोविंदपुर थाना क्षेत्र  में जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई. 

24 अप्रैल 2026 :  निरसा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक व्यक्ति पर हमला किया, जिसमें उसकी मौत हो गई. 

12 अप्रैल 2026 : लोयाबाद थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के दौरान हुई मारपीट में एक युवक की मौत हो गई. बाद में थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया.

3 अप्रैल 2026 :  बलियापुर थाना क्षेत्र में घर के पास युवक की हत्या कर दी गई. 

 

पलामू में भी लगातार हो रही हत्याएं

धनबाद की तरह पलामू में भी अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. हाल के दिनों में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कई हत्या के मामले दर्ज हुए हैं. अधिकांश मामलों में जमीन विवाद, आपसी रंजिश और आपराधिक गतिविधियां प्रमुख कारण बनकर सामने आई है.

1 जून 2026 :  पांडू थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की पत्थर से मारकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और मामले की जांच शुरू की.

29 मई 2026 : छतरपुर में पारा शिक्षक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की. इसमें कई लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है.

24 मई 2026 :  चैनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर एक युवक की हत्या कर दी गई. घटना के बाद गांव में तनाव बढ़ गया और पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया.

27 मई 2026 : चैनपुर थाना क्षेत्र में एक युवक का शव बरामद किया गया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की. हत्या कर शव फेंकने के मामले में कई लोगों की गिरफ्तारी भी हुई.  

17 मई 2026 : सतबरवा थाना क्षेत्र में युवक की हत्या के बाद शव को पेड़ से लटका दिया गया. पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

31 मई 2026 : मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र में जमीन कारोबारी विनीत तिवारी की हत्या कर शव को फेंक दिया गया. शव मिलने के बाद इलाके में दहशत फैल गई. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही