Search

 
 
 

झारखंड : MBBS-BDS अभ्यर्थियों को राहत, सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करने की डेट 29 तक बढ़ी

Ranchi :  JCECEB ने स्पष्ट किया है कि सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करने की तारीख में बदलाव के अलावा पहले जारी अधिसूचना की अन्य सभी शर्तें पहले की तरह लागू रहेंगी. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय-सीमा के भीतर अपना प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर लें और नामांकन से संबंधित निर्देशों को ध्यान से पढ़ें.
 
झारखंड मेडिकल काउंसलिंग
  • 29 अक्टूबर तक डाउनलोड करें सीट अलॉटमेंट लेटर

Ranchi :   झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (JCECEB) ने MBBS और BDS पाठ्यक्रमों में नामांकन लेने वाले अभ्यर्थियों को राहत दी है. बोर्ड ने स्पेशल राउंड ऑनलाइन काउंसलिंग 2026 के तहत प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर से बढ़ाकर 29 अक्टूबर कर दी है. बोर्ड के इस फैसले से अभ्यर्थियों को सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करने के लिए तीन दिन का अतिरिक्त समय मिल गया है. 

 

इसे भी पढ़ें...

 

इन मेडिकल और डेंटल कॉलेजों के अभ्यर्थियों को मिलेगा लाभ

प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करने की अंतिम तिथि बढ़ने से पांच मेडिकल कॉलेजों में MBBS और BDS पाठ्यक्रमों में नामांकन लेने वाले अभ्यर्थियों को लाभ मिलेगा. BDS पाठ्यक्रम के लिए वनांचल डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (गढ़वा) के अभ्यर्थी इसका लाभ उठा सकेंगे.

 

वहीं MBBS पाठ्यक्रम के तहत लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (पलामू), नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (आदित्यपुर), सिद्धू कान्हू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (दुमका), बिरसा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च (खूंटी) में नामाकंन लेने वाले अभ्यर्थियों को इसका लाभ मिलेगा. 

 

बोर्ड की अभ्यर्थियों को सलाह

JCECEB ने स्पष्ट किया है कि सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करने की तारीख में बदलाव के अलावा पहले जारी अधिसूचना की अन्य सभी शर्तें पहले की तरह लागू रहेंगी. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय-सीमा के भीतर अपना प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर लें और नामांकन से संबंधित निर्देशों को ध्यान से पढ़ें.

 

बोर्ड ने कहा है कि अभ्यर्थी इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर उपलब्ध नोटिस देख सकते हैं. किसी भी तरह की परेशानी होने पर बोर्ड के ईमेल jceceboard@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही