Search

 
 
 

JTET परीक्षा : JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच ने एडमिट कार्ड और मॉडल प्रश्नपत्र की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल

Ranchi :  मंच ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि एक नवंबर को होने वाली JTET परीक्षा के लिए जारी कई अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड में फोटो और हस्ताक्षर नहीं हैं. इससे अभ्यर्थियों की परेशानी बढ़ गई है. मंच ने मॉडल प्रश्नपत्र को लेकर भी सवाल उठाए हैं. पोस्ट में दावा किया गया है कि मॉडल प्रश्नपत्र में कथन के अनुसार उत्तर उपलब्ध नहीं हैं.
 
JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच

Ranchi :  झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) से पहले जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच ने एडमिट कार्ड और मॉडल प्रश्नपत्र की गड़बड़ियों को लेकर झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं. मंच ने काउंसिल से अभ्यर्थियों की समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की है.

 

मंच ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि एक नवंबर को होने वाली JTET परीक्षा के लिए जारी कई अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड में फोटो और हस्ताक्षर नहीं हैं. इससे अभ्यर्थियों की परेशानी बढ़ गई है. मंच ने मॉडल प्रश्नपत्र को लेकर भी सवाल उठाए हैं. पोस्ट में दावा किया गया है कि मॉडल प्रश्नपत्र में कथन के अनुसार उत्तर उपलब्ध नहीं हैं.

 

 

मंच ने कहा कि अभ्यर्थियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए JAC कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं. इससे परीक्षा की तैयारी प्रभावित हो रही है. पोस्ट के माध्यम से मंच ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और JAC को टैग कर हस्तक्षेप करने की अपील की है.

 

इसे भी पढ़ें

 

मंच ने परीक्षा व्यवस्था में सुधार करने और अभ्यर्थियों की समस्याओं का समय रहते समाधान सुनिश्चित करने को कहा है. मंच ने यह भी कहा कि परीक्षा आयोजित करने के लिए बेहतर एजेंसी का चयन किया जाना चाहिए, ताकि टेंडर प्रबंधन की कमियों का खामियाजा विद्यार्थियों को न भुगतना पड़े. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही