Search

 
 
 

Jharkhand:  सड़क दुर्घटना के घायलों को मिलेगा बेहतर इलाज, ट्रॉमा सेंटर में बढ़ेंगी विशेषज्ञ सेवाएं

Ranchi: मंत्री ने कहा कि सड़क हादसे के मरीजों के लिए गोल्डन आवर काफी महत्वपूर्ण होता है. इस दौरान सही इलाज मिलने से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है. कोशिश है कि मरीजों को बेहतर इलाज के लिए दूसरे राज्यों में न जाना पड़े.
 
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी

Ranchi: राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा है कि सड़क दुर्घटना में घायलों को समय पर बेहतर इलाज देने के लिए ट्रॉमा सेंटर को नए सिरे से शुरू किया जाएगा. उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों से ट्रॉमा सेंटर पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया. अब इसे बेहतर सुविधाओं के साथ प्रभावी बनाने की तैयारी है.

 

इसे भी पढ़ें:

 

EZOACON 2026 में देश-विदेश से आए विशेषज्ञ डॉक्टरों के साथ झारखंड की ट्रॉमा और ऑर्थोपेडिक सेवाओं को मजबूत करने पर चर्चा हुई. मंत्री ने कहा कि सड़क हादसे के मरीजों के लिए गोल्डन आवर काफी महत्वपूर्ण होता है. इस दौरान सही इलाज मिलने से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है.

 

इरफान अंसारी ने कहा कि ट्रॉमा सेंटर में जरूरी फैकल्टी, विशेषज्ञ डॉक्टर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. सेंटर को बेहतर तरीके से चलाने के लिए PPP मॉडल समेत अन्य विकल्पों पर भी सरकार विचार करेगी.

 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मार्गदर्शन में सरकार झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने पर काम कर रही है. कोशिश है कि मरीजों को बेहतर इलाज के लिए दूसरे राज्यों में न जाना पड़े.

 

मंत्री ने EZOACON 2026 के सफल आयोजन के लिए ऑर्थोपेडिक्स के अध्यक्ष डॉ. नितेश प्रिया, ईस्ट जोन के अध्यक्ष डॉ. सकरन पत्र, ईस्ट जोन के सेक्रेटरी जनरल डॉ. दिनेश जायसवाल सहित आयोजन समिति के सदस्यों के की सराहना की.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही