Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड वैज्ञानिक सहायक प्रतियोगिता परीक्षा 2025 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने वैज्ञानिक सहायक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है. यह परीक्षा 14 सितंबर 2025 को आयोजित की गई थी.

 

आयोग की ओर से पहले औपबंधिक उत्तर कुंजी जारी की गई थी, जिस पर अभ्यर्थियों को 5 अक्टूबर 2025 की मध्यरात्रि तक आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर दिया गया था. प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा विषय विशेषज्ञों द्वारा करने के बाद अब अंतिम उत्तर कुंजी प्रकाशित की गई है.

 

अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर 28 अक्टूबर 2025 की मध्यरात्रि तक अंतिम उत्तर कुंजी देख सकते हैं. सूत्रों के अनुसार, उत्तर कुंजी जारी होने के बाद अब परीक्षा परिणाम जारी होने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही