Search

 
 
 

झारखंड सचिवालय 27 से 30 जून और क्षेत्रीय कार्यालय में तीन दिन की रहेगी छुट्टी

झारखंड सचिवालय में 27 जून से लगातार चार दिन की छुट्टी रहेगी. वहीं क्षेत्रीय कार्यालय तीन दिन बंद रहेंगे. इसमें रथ यात्रा, हूल दिवस और साप्ताहिक अवकाश शामिल हैं.
 

Ranchi :  झारखंड सचिवालय में 27 जून से लगातार चार दिन की छुट्टी रहेगी. वहीं क्षेत्रीय कार्यालय तीन दिन बंद रहेंगे. इसमें रथ यात्रा, हूल दिवस और साप्ताहिक अवकाश शामिल हैं. जानकारी के अनुसार, रथ यात्रा को लेकर 27 जून को सचिवालय और क्षेत्रीय कार्यालय बंद रहेंगे. वहीं शनिवार को सचिवालय में साप्ताहिक अवकाश रहता है, ऐसे में 28 जून को कामकाज नहीं होगा. वहीं 29 जून रविवार को साप्ताहिक छुट्टी और 30 जून को हूल दिवस के अवसर पर सचिवालय और क्षेत्रीय कार्यालयों में छुट्टी रहेगी. 

 

जानें कौन से कार्यालय बंद रहेंगे

राज्य सरकार के सभी सचिवालय 27 से 30 जून लगातार चार दिन बंद रहेंगे. वहीं 27, 29 और 30 जून को क्षेत्रीय कार्यालय जैसे उपायुक्त कार्यालय, अनुमंडलाधिकारी कार्यालय और सीओ-बीडीओ कार्यालय बंद रहेंगे. इस दौरान कोई भी सरकारी काम नहीं होगा. हालांकि क्षेत्रीय कार्यालय 28 जून शनिवार को खुले रहेंगे. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही