Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव: 31 सदस्यों का परिणाम जारी

बार कसिल ऑफ इंडिया (BCI) की ओर से झारखंड स्टेट बार काउंसिल की सीटें 25 से बढ़ाकर 32 कर दी गई है. इसके बाद झारखंड स्टेट बार काउंसिल के 31 सदस्यों का परिणाम जारी कर दिया गया है.
Advertisement
Advertisement
कोर्ट-कचहरी की खबरें

Ranchi: बार कसिल ऑफ इंडिया (BCI) की ओर से झारखंड स्टेट बार काउंसिल की सीटे 25 से बढ़ाकर 32 कर दी गई है. इसके बाद झारखंड स्टेट बार काउंसिल के 31 सदस्यों का परिणाम जारी कर दिया गया है.

इसे भी पढ़ें: 

निर्वाचन पदाधिकारी ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव में 19 से 25 वें स्थान पर रहने वाले उम्मीदवारों को विजयी घोषित किया है. इनमें प्रयाग महतो, राम सुभाग सिंह, बालेश्वर सिंह, सुधांशु शेखर चौधरी, राजेंद्र कृष्ण, गोपेश्वर प्रसाद झा एवं प्रभात कुमार सिन्हा शामिल हैं. इसके अलावा दो अन्य महिला अधिवक्ताओं में स्वाति सिंह एवं शौर्या द्विवेदी शामिल है. 

बता दें कि झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चुनाव में 22 उम्मिदवारों की जीत से संबंधित गजट नोटिफिकेशन प्रकाशित हो चुका है. महिला कोटा से पांच महिला अधिवक्ता पूर्व में ही चुनी गई थी. एक सीट अभी भी विवादित है. 

BCI ने 19 जुलाई 2026 को रेजोल्यूशन पास कर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए झारखंड स्टेट बार काउंसिल की 7 सीटें बढ़ा दी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही