Ranchi News : झारखंड स्टेट बार काउंसिल के लिए दो महिला अधिवक्ताओं का नाम नामित किया गया. इनमें वरीय अधिवक्ता इंद्राणी सेन चौधरी एवं अधिवक्ता लक्ष्मी मुर्मू शामिल है. सूत्रों के अनुसार झारखंड हाईकोर्ट की ओर से स्टेट बार काउंसिल के नामित सदस्यों के रूप में पांच नाम भेजे गए थे.
झारखंड स्टेट बार काउंसिल के निर्वाचित सदस्यों ने उक्त दोनों महिला अधिवक्ताओं का नाम काउंसिल के सदस्य के रूप में नामित किया है. इन दो नामित सदस्यों का नाम हाईकोर्ट को भेज दिया गया है.
यहां बता दें कि झारखंड स्टेट बार काउंसिल के 25 सदस्य होने हैं. इनमें से 22 निर्वाचित घोषित सदस्यों का गजट नोटिफिकेशन हो चुका है. एक सीट अभी भी विवादित है. 2 सीट महिला अधिवक्ताओं में से नामित किया जाना था.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

