Search

 
 
 

झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव : अधिवक्ता ललित यादव व अभिषेक कुमार भारती जीते

झारखंड स्टेट बार काउंसिल के पंचवर्षीय चुनाव में पुरुष अधिवक्ताओं में दूसरा रिजल्ट आ गया है. 17 अप्रैल तक (एलिमिनेट राउंड में) मतगणना में झारखंड हाईकोर्ट के युवा अधिवक्ता ललित यादव ने 677 का आंकड़ा को छू लिया है और उन्हें विजयी घोषित कर दिया गया.
 
  • पुरुष अधिवक्ताओं में दूसरा व तीसरा रिजल्ट सामने आया
  • पांच महिला अधिवक्ता पहले ही दर्ज कर चुकी है जीत

Ranchi :  झारखंड स्टेट बार काउंसिल के पंचवर्षीय चुनाव में पुरुष अधिवक्ताओं में दूसरा रिजल्ट आ गया है. 17 अप्रैल को (एलिमिनेट राउंड में) मतगणना में झारखंड हाईकोर्ट के युवा अधिवक्ता ललित यादव और रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ता अभिषेक कुमार भारती ने 677 का आंकड़ा को छू लिया है और जीत दर्ज कर ली है.. 

 

इससे पहले 13 अप्रैल को अब्दुल कलाम रसीदी ने यह आंकड़ा प्राप्त किया था और चुनाव जीते थे. मतगणना में इलेक्ट (जीत दर्ज) होने के लिए 677 का कोटा निर्धारित किया गया है. अब 15 पुरुष अधिवक्ता चुने जाने हैं. पांच महिला अधिवक्ता पहले ही जीत दर्ज कर चुकी है. दो महिला अधिवक्ता का चयन मनोनयन के आधार पर होना है.  

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही