Search

 
 
 

जमाखोरी रोकने पर पेट्रोल पंपों को मौखिक निर्देश, डीजल आपूर्ति में देरी से बढ़ी परेशानी

Ranchi: झारखंड के कई जिलों में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति को लेकर परेशानी सामने आ रही है. पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि पिछले करीब 10 दिनों से तेल कंपनियों द्वारा समय पर डीजल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है. इतना ही नहीं, कंपनियों ने क्रेडिट डिलीवरी की सुविधा भी बंद कर दी है,
 

Ranchi: झारखंड के कई जिलों में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति को लेकर परेशानी सामने आ रही है. पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि पिछले करीब 10 दिनों से तेल कंपनियों द्वारा समय पर डीजल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है. इतना ही नहीं, कंपनियों ने क्रेडिट डिलीवरी की सुविधा भी बंद कर दी है, जिससे पंप संचालकों की दिक्कतें और बढ़ गई हैं.


जानकारी के अनुसार, कई पंप मालिकों ने अग्रिम भुगतान करने के बावजूद समय पर तेल की आपूर्ति नहीं मिलने की शिकायत की है. इसके कारण कुछ स्थानों पर पेट्रोल पंप एक से दो दिनों के लिए बंद भी रहे हैं. वहीं डीजल की अनियमित आपूर्ति से आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.


पंप संचालकों के मुताबिक, जमाखोरी रोकने के उद्देश्य से तेल कंपनियों की ओर से मौखिक निर्देश जारी किए गए हैं. इन निर्देशों के तहत एक बार में सीमित मात्रा में ही पेट्रोल और डीजल देने को कहा गया है. साथ ही गैलन आदि में ईंधन देने पर भी सख्ती से रोक लगाने को कहा गया है. औद्योगिक उपयोग वाले डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को भी इसका एक कारण बताया जा रहा है.


वहीं  झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के प्रवक्ता प्रमोद कुमार ने बताया कि तेल कंपनियां औसत बिक्री के आधार पर आपूर्ति कर रही हैं, हालांकि क्रेडिट सुविधा बंद होने से पंप संचालकों को दिक्कत हो रही है. उन्होंने कहा कि बोकारो डिपो से एचपी और आईओसी का तेल आता है, जहां रेलवे रैक की वजह से कभी-कभी आपूर्ति में देरी हो सकती है. हालांकि राजधानी रांची में फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है और यहां मांग के अनुसार पेट्रोल और डीजल उपलब्ध है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही