Search

 
 
 

झारखंड स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक में 400 पदों पर भर्ती, 300 कर्मियों को मिलेगा प्रमोशन

झारखंड के युवाओं के लिए बड़ी खबर है. झारखंड स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक मार्च 2026 तक 400 खाली पदों पर बहाली करेगा. इसके साथ ही बैंक में कार्यरत करीब 300 कर्मियों और पदाधिकारियों को प्रोन्नति दी जाएगी
 

Ranchi : झारखंड के युवाओं के लिए बड़ी खबर है. झारखंड स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक मार्च 2026 तक 400 खाली पदों पर बहाली करेगा. इसके साथ ही बैंक में कार्यरत करीब 300 कर्मियों और पदाधिकारियों को प्रोन्नति दी जाएगी. वहीं संविदा पर कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों को भी स्थायी किया जाएगा.

 

बैंक की चेयरमैन विभा सिंह ने जानकारी दी कि इस पर बोर्ड से सहमति मिल चुकी है. उन्होंने बताया कि वर्ष 2022-23 में बैंक 90 करोड़ रुपये घाटे में था और सकल एनपीए 52% तक पहुंच गया था. अब स्थिति सुधर चुकी है, सकल एनपीए घटकर 9% और शुद्ध एनपीए 3% पर आ गया है. पहली बार बैंक ने 28 करोड़ रुपये आयकर का भुगतान भी किया है.वर्तमान में झारखंड स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक के 16 लाख खाताधारी हैं और बैंक का कारोबार साढ़े चार हजार करोड़ रुपये तक पहुंच चुका 

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही