Search

 
 
 

नितिन नवीन से मिले झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, संगठन पर चर्चा

Ranchi News : बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राज्य में चल रही भाजपा की विभिन्न सांगठनिक गतिविधियों और कार्यक्रमों का ब्योरा दिया. चर्चा का मुख्य केंद्र झारखंड में पार्टी संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत व सक्रिय बनाना रहा.
 
नितिन नवीन-आदित्य साहू

Ranchi News : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच झारखंड की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और आगामी सांगठनिक रणनीतियों पर विस्तार से बातचीत हुई.

 

इसे भी पढ़ें...

 

बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राज्य में चल रही भाजपा की विभिन्न सांगठनिक गतिविधियों और कार्यक्रमों का ब्योरा दिया. चर्चा का मुख्य केंद्र झारखंड में पार्टी संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत व सक्रिय बनाना रहा.

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राज्य में पार्टी के कामकाज की समीक्षा करते हुए कई अहम विषयों पर प्रदेश नेतृत्व को मार्गदर्शन दिया. इस मुलाकात को राज्य में पार्टी के विस्तार और आगामी राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही