Search

Jharkhand T20 Cricket League : धनबाद डायमंड्स ने संथाल स्ट्राइकर्स को 7 विकेट से हराया

Ranchi: झारखंड टी20 क्रिकेट लीग के रोमांचक मुकाबले में धनबाद डायमंड्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संथाल स्ट्राइकर्स को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी है. संथाल स्ट्राइकर्स द्वारा दिए गए 183 रनों के लक्ष्य को धनबाद डायमंड्स ने मात्र 18.4 ओवर में केवल 3 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया. धनबाद की इस धमाकेदार जीत के हीरो सलामी बल्लेबाज विकास कुमार विशाल रहे, जिन्होंने मैदान के चारों ओर चौके-छक्कों की बरसात कर दी.

अरविंद कुमार की अर्धशतकीय पारी बेकार 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी संथाल स्ट्राइकर्स की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने 32 रन के स्कोर पर अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए. इसके बाद कुमार सूरज (41 रन) और अरविंद कुमार ने मिलकर पारी को संभाला. अरविंद कुमार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 41 गेंदों में 9 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 62 रनों की आतिशी अर्धशतकीय पारी खेली. 
मध्यक्रम में सुमित कुमार ने 16 गेंदों में 25 और अनमोल राज ने 15 गेंदों में 24 रनों का योगदान दिया, जिसकी बदौलत संथाल स्ट्राइकर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट पर 183 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया. धनबाद डायमंड्स की तरफ से कप्तान बाल कृष्णा की अगुवाई में विवेकानंद तिवारी ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 33 रन देकर 2 सफलताएं हासिल कीं, जबकि मनीषी ने भी 2 विकेट चटकाए.

विकास विशाल का तूफानी पारी 

184 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी धनबाद डायमंड्स को विकास कुमार विशाल और आर्यमन सेन (32 रन) ने ठोस शुरुआत दी. विकास विशाल ने संथाल के गेंदबाजों की जमकर क्लास ली और मात्र 56 गेंदों में 5 चौकों और 4 गगनचुंबी छक्कों की मदद से नाबाद 79 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली. 
मध्यक्रम में आदित्य सिंह ने भी 32 गेंदों में 39 रनों का बहुमूल्य योगदान दिया. संथाल स्ट्राइकर्स का कोई भी गेंदबाज धनबाद के बल्लेबाजों पर अंकुश नहीं लगा सका और धनबाद डायमंड्स ने 18.4 ओवर में 3 विकेट पर 185 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//