Search

Jharkhand T20 cricket League : रांची टाइटंस ने संथाल स्ट्राइकर्स को 7 विकेट से रौंदा

Ranchi : झारखंड टी-20 लीग के एक रोमांचक मुकाबले में रांची टाइटंस ने संथाल स्ट्राइकर्स को 7 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की है. पहले बल्लेबाजी करते हुए संथाल स्ट्राइकर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 210 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था, जिसे रांची टाइटंस ने 19.3 ओवरों में महज 3 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया.
 
  • राजनदीप और विवेक का धमाकेदार प्रदर्शन

Ranchi : झारखंड टी-20 लीग के एक रोमांचक मुकाबले में रांची टाइटंस ने संथाल स्ट्राइकर्स को 7 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की है. पहले बल्लेबाजी करते हुए संथाल स्ट्राइकर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 210 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था, जिसे रांची टाइटंस ने 19.3 ओवरों में महज 3 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया.

संथाल स्ट्राइकर्स की शुरुआत बेहतरीन रही. सलामी बल्लेबाज विवेक कुमार ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 44 गेंदों में 8 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 101 रनों की शतकीय पारी खेली. उनके अलावा कुमार सूरज ने 41 और अनमोल राज ने नाबाद 33 रन का योगदान दिया. रांची टाइटंस की ओर से गेंदबाजी में प्रिंस अनुराग मुर्मू ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए, जबकि राजनदीप सिंह को 2 और सौरभ शेखर को 1 सफलता मिली.

जवाब में 211 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी रांची टाइटंस की टीम ने बेहतरीन खेल दिखाया. राजनदीप सिंह ने ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए मात्र 26 गेंदों में 7 छक्कों और 5 चौकों की बदौलत नाबाद 70 रन कूट डाले. उनके अलावा श्रेष्ठ ने नाबाद 47, सत्य सेतु ने 48 और शिखर मोहन ने 26 रनों की उपयोगी पारियां खेलीं. संथाल स्ट्राइकर्स के गेंदबाज इस बड़े स्कोर का बचाव करने में नाकाम रहे और प्रत्युष कुमार को छोड़कर कोई भी गेंदबाज विकेट लेने में सफल नहीं हो सका.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही