Search

 
 
 

झारखंड टी20 लीग : छोटानागपुर रॉयल्स बनी चैंपियन, फाइनल में जमशेदपुर स्टीलर्स को 7 विकेट से हराया

झारखंड टी-20 क्रिकेट लीग के रोमांचक खिताबी मुकाबले में छोटानागपुर रॉयल्स ने जमशेदपुर स्टीलर्स को 7 विकेट से हराकर टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स (JSCA) में खेले गए इस फाइनल मुकाबले में छोटानागपुर रॉयल्स के बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जमशेदपुर स्टीलर्स द्वारा दिए गए 181 रनों के मजबूत लक्ष्य को बेहद आसानी से हासिल कर लिया.
 

Ranchi :  झारखंड टी-20 क्रिकेट लीग के रोमांचक खिताबी मुकाबले में छोटानागपुर रॉयल्स ने जमशेदपुर स्टीलर्स को 7 विकेट से हराकर टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स (JSCA) में खेले गए इस फाइनल मुकाबले में छोटानागपुर रॉयल्स के बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जमशेदपुर स्टीलर्स द्वारा दिए गए 181 रनों के मजबूत लक्ष्य को बेहद आसानी से हासिल कर लिया.

 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जमशेदपुर स्टीलर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 180 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया. जमशेदपुर की तरफ से हर्ष राणा ने सबसे ज्यादा 44 रनों की पारी खेली, जबकि कप्तान कुमार देवब्रत ने 39 रन और कुमार करण ने 28 रनों का योगदान दिया.

 

छोटानागपुर रॉयल्स की ओर से राहुल रजक, चंदन कुमार, सुप्रियो चक्रवर्ती, दुर्गेश कुमार और विकाश सिंह ने एक-एक विकेट चटकाकर जमशेदपुर के बल्लेबाजों को अंतिम ओवरों में खुलकर रन बनाने से रोका. 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी छोटानागपुर रॉयल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और कप्तान विराट सिंह सिर्फ 1 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए.

 

इसके बाद सलामी बल्लेबाज मोहम्मद नाजिम सिद्दीकी ने 38 रनों की तेज पारी खेलकर पारी को संभाला. मध्यक्रम में कुमार कुशाग्र और हिमांशु द्विवेदी की धुआंधार बल्लेबाजी ने मैच का पासा पूरी तरह छोटानागपुर के पक्ष में पलट दिया.

 

कुमार कुशाग्र ने महज 39 गेंदों में ताबड़तोड़ 78 रनों की नाबाद पारी खेली. वहीं हिमांशु द्विवेदी ने 33 गेंदों में 51 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया. इन दोनों बल्लेबाजों के बीच हुई बेहतरीन साझेदारी की बदौलत छोटानागपुर रॉयल्स ने मात्र 17.2 ओवरों में ही 3 विकेट खोकर 184 रन बना लिए और शानदार जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा कर लिया. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही