Search

 
 
 

Jharkhand T20 League : रोमांचक मुकाबले में कोयलांचल सुपर किंग्स ने रांची टाइटंस को 3 रन से हराया

Ranchi : झारखंड टी-20 क्रिकेट लीग के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में शनिवार को कोयलांचल सुपर किंग्स ने रांची टाइटंस को डकवर्थ लुईस (DLS) नियम के आधार पर 3 रन से पराजित कर दिया. बारिश और खराब मौसम से प्रभावित इस मैच में दोनों ही टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंततः कोयलांचल सुपर किंग्स ने बाजी मार ली.
 

Ranchi : झारखंड टी-20 क्रिकेट लीग के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में शनिवार को कोयलांचल सुपर किंग्स ने रांची टाइटंस को डकवर्थ लुईस (DLS) नियम के आधार पर 3 रन से पराजित कर दिया. बारिश और खराब मौसम से प्रभावित इस मैच में दोनों ही टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंततः कोयलांचल सुपर किंग्स ने बाजी मार ली.

 

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कोयलांचल सुपर किंग्स की टीम ने 16.4 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 142 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया. कोयलांचल की तरफ से सलामी बल्लेबाज शरणदीप सिंह ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 50 गेंदों में 6 चौकों और 4 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 74 रनों की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली.

 

कप्तान उत्कर्ष सिंह ने 15 रन और विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन मिंज ने 15 गेंदों में 21 रनों का योगदान दिया, जबकि शुभ शर्मा 19 रन बनाकर नाबाद रहे. रांची टाइटंस की ओर से गेंदबाजी करते हुए सचिन कुमार यादव, प्रिंस अनुराग मुर्मू और कप्तान राजदीप सिंह को एक-एक सफलता हाथ लगी.

 

जवाब में रनों का पीछा करने उतरी रांची टाइटंस की शुरुआत बेहद आक्रामक रही और उन्होंने तेजी से रन बटोरे. टीम ने 7 ओवरों में 4 विकेट खोकर 78 रन बना लिए थे. रांची की ओर से श्रेष्ठ ने 17 गेंदों पर 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से सबसे अधिक 28 रन बनाए, जबकि सत्या सेतु ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मात्र 15 गेंदों पर 28 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 3 शानदार छक्के जड़े. सलामी बल्लेबाज शिखर मोहन ने 6 गेंदों में 16 रनों का योगदान दिया.

 

कोयलांचल सुपर किंग्स की तरफ से हर्ष राज सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने सटीक लाइन-लेंथ से गेंदबाजी करते हुए 2 ओवरों में 18 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए, जबकि शुभ शर्मा को 1 विकेट मिला. 7 ओवर के बाद मौसम खराब होने और बारिश के कारण खेल को रोकना पड़ा, जिसके बाद डकवर्थ लुईस नियम (DLS) के तहत कोयलांचल सुपर किंग्स को 3 रन से विजेता घोषित कर दिया गया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही