Search

 
 
 

झारखंड में शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) की तारीख का ऐलान, 21 अप्रैल से आवेदन शुरू

झारखंड एकेडमिक काउंसिल परिषद (JAC) ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 के आयोजन को लेकर आवश्यक सूचना जारी की है. जिसके मुताबिक, राज्य के प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) एवं उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) विद्यालयों में शिक्षक नियुक्ति के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी.
 

Ranchi: झारखंड एकेडमिक काउंसिल परिषद (JAC) ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 के आयोजन को लेकर आवश्यक सूचना जारी की है. जिसके मुताबिक, राज्य के प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) एवं उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) विद्यालयों में शिक्षक नियुक्ति के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी.

 

योग्य अभ्यर्थी 21 अप्रैल से 21 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन से जुड़ी विस्तृत जानकारी, पात्रता, पाठ्यक्रम एवं अन्य दिशा-निर्देश परिषद की आधिकारिक वेबसाइट www.jac.jharkhand.gov.in के Exam Form Portal पर उपलब्ध हैं.

 

जिन अभ्यर्थियों ने पूर्व में विज्ञप्ति संख्या 30/2024 के तहत आवेदन किया था, उन्हें भी नए सिरे से आवेदन करना अनिवार्य होगा. हालांकि, ऐसे अभ्यर्थियों से पुनः कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा.

 

पात्रता से जुड़े मुख्य बिंदु:

•    अभ्यर्थी भारत का नागरिक होना चाहिए.
•    किसी आपराधिक मामले में दोषी सिद्ध नहीं होना चाहिए.
•    शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण योग्यता, परिषद की अधिसूचना के अनुसार निर्धारित होगी.


वहीं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों को न्यूनतम अंकों में 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी.

 

परिषद ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले JTET नियमावली 2026 में निर्धारित सभी शर्तों को स्वयं सुनिश्चित करना होगा. साथ ही, प्रशिक्षणरत अभ्यर्थियों को भी परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी, बशर्ते वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी योग्यता पूरी कर लें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही