Bokaro News : तृतीय ऑल इंडिया पुलिस हैंडबॉल क्लस्टर 2026-27 में भाग लेने के लिए झारखंड पुलिस की हैंडबॉल और बास्केटबॉल टीमें हरियाणा के पंचकूला के लिए रवाना हो गई हैं. प्रतियोगिता का आयोजन 10 से 14 सितंबर तक किया जाएगा.
भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी और प्रतियोगिता के आयोजन सचिव राजेश कुमार ने प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की सूची जारी की है. साथ ही संबंधित अधिकारियों और खिलाड़ियों को आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं. जारी सूची में विभिन्न पुलिस इकाइयों से चयनित खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें
झारखंड से हैंडबॉल के 33 और बास्केटबॉल के 26 खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए रवाना हुए हैं. बोकारो से बास्केटबॉल टीम के कोच बाल्मीकि पाठक और हैंडबॉल टीम के कोच अनुरंजन सोमेंद्र बनाए गए हैं.
बास्केटबॉल कोच बाल्मीकि पाठक ने बताया कि दोनों टीमें पंचकूला, हरियाणा के लिए रवाना हो चुकी हैं. 10 सितंबर से 14 सितंबर तक होने वाले प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे.

